Hindi Express News
  • July 15, 2026
  • Last Update July 14, 2026 10:20 PM
  • Lucknow

महराजगंज में नशे का खेल बेनकाब, भारत-नेपाल सीमा पर नशीली दवाओं की खेप के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

महराजगंज में नशे का खेल बेनकाब, भारत-नेपाल सीमा पर नशीली दवाओं की खेप के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

महराजगंज: अवैध नशीली दवाओं की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बरगदवा पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। टीम ने कार्रवाई करते हुए दो युवकों को नशीली दवाओं के साथ रंगेहाथ गिरफ्तार किया और एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया।

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों में बरगदवा निवासी मंजेकर गौड़ (20) पुत्र लल्लन तथा नेपाल राष्ट्र के रूपनदेही जिले के महेशपुर थाना क्षेत्र स्थित चमनटोला वार्ड नंबर पांच निवासी शमसे आलम मंसूरी (19) पुत्र कुतुबुद्दीन शामिल हैं। संयुक्त टीम ने तलाशी के दौरान उनके कब्जे से प्रॉक्सीको स्पास की 241 कैप्सूल, एंटी स्पास्मोडिक सहित कुल 500 नशीली कैप्सूल बरामद कीं।

इसके साथ ही, तस्करी में प्रयुक्त एक एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल (यूपी 56 एएफ 4449) भी जब्त की गई है। बरामदगी के बाद दोनों आरोपियों को थाने लाकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई और धारा 8/21/23 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

इस मामले में थानाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार शुक्ला ने बताया कि नशीली दवाओं के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है। सीमा क्षेत्र में सतर्कता बढ़ाई गई है और किसी भी तरह की तस्करी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि नशे से जुड़ी गतिविधियों की सूचना तुरंत प्रशासन को दें, ताकि समाज को इस गंभीर समस्या से मुक्त किया जा सके।

author

Related Articles

error: Content is protected !!