Hindi Express News
  • 02/03/2026
  • Last Update 01/03/2026 8:01 pm
  • Lucknow

121 साल की सेवा यात्रा: कुशीनगर में भावनात्मक कार्यक्रम का आयोजन, रोटरी क्लब ने बुजुर्गों संग साझा की खुशियां

121 साल की सेवा यात्रा: कुशीनगर में भावनात्मक कार्यक्रम का आयोजन, रोटरी क्लब ने बुजुर्गों संग साझा की खुशियां

कुशीनगर: विश्वस्तरीय सामाजिक सेवा संगठन Rotary International के 121 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जनपद में एक प्रेरणादायी और भावनात्मक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कसया स्थित वृद्धाश्रम में रोटरी क्लब के सदस्यों ने बुजुर्गों के साथ मिलकर स्थापना दिवस की खुशियाँ साझा कीं और सेवा भाव का संदेश दिया।

कार्यक्रम के दौरान क्लब पदाधिकारियों और सदस्यों ने वृद्धजनों के साथ केक काटा, मिष्ठान वितरण किया और उनके साथ समय बिताकर उनका हालचाल जाना। बुजुर्गों के साथ आत्मीय संवाद और अपनत्व भरे व्यवहार से वृद्धाश्रम का वातावरण उत्सवमय हो गया। बुजुर्गों ने भी इस पहल पर प्रसन्नता जताते हुए रोटरी क्लब के सदस्यों को आशीर्वाद दिया।

इस अवसर पर क्लब के सह संरक्षक वाहिद अली, अध्यक्ष अजय कुमार सिंह, उपाध्यक्ष दुर्गेश चतुर्वेदी, विजयकृष्ण द्विवेदी एवं डॉ. श्याम बिहारी जायसवाल सहित कई पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे। साथ ही राजीव तिवारी, सत्येंद्र राय, अखिलेश शर्मा, अमित श्रीवास्तव, अमरेंद्र नारायण सिंह, अरुण वर्मा, मनीष सिंह और अरुण मौर्य ने भी कार्यक्रम में सहभागिता निभाई।

वृद्धाश्रम की प्रबंधक रागिनी सिंह रज्जू जी तथा संस्था के अन्य सदस्यों ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए रोटरी क्लब का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि “सेवा ही सर्वोपरि” रोटरी की मूल भावना है और समाज के हर वर्ग, विशेषकर बुजुर्गों और जरूरतमंदों के लिए सेवा कार्य निरंतर जारी रहेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि रोटरी इंटरनेशनल की 121 वर्षों की यात्रा मानवता, करुणा और निस्वार्थ सेवा की मिसाल है।

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित सदस्यों ने बुजुर्गों के स्वस्थ, सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन की कामना की तथा भविष्य में भी ऐसे सेवा कार्य करते रहने का संकल्प लिया।

author

Related Articles

error: Content is protected !!