Hindi Express News
  • July 15, 2026
  • Last Update July 14, 2026 10:20 PM
  • Lucknow

घर के सामने शराब पीने से रोका तो भड़के देवर-देवरानी, भाभी पर धारदार हथियार से हमला, हालत गंभीर

घर के सामने शराब पीने से रोका तो भड़के देवर-देवरानी, भाभी पर धारदार हथियार से हमला, हालत गंभीर

रामपुर: जनपद के टांडा क्षेत्र स्थित लंबाखेड़ा गांव में एक पारिवारिक विवाद ने गंभीर रूप ले लिया। घर के सामने शराब पीकर गाली-गलौज करने से मना करने पर देवर और देवरानी ने मिलकर अपनी भाभी पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। घायल महिला का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

मामूली कहासुनी बनी हिंसा की वजह

पीड़िता अमीर जहां के मुताबिक, उनके देवर यूनुस घर के सामने शराब पीकर अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहे थे। उन्होंने इसका विरोध करते हुए सिर्फ इतना कहा कि घर के सामने इस तरह का व्यवहार न करें। इसी बात से नाराज होकर यूनुस और उनकी पत्नी माही नूर ने आक्रोशित होकर विवाद शुरू कर दिया।

घर में घुसकर किया जानलेवा वार

आरोप है कि दोनों ने घर में घुसकर मुर्गा काटने वाले धारदार हथियार से अमीर जहां पर हमला कर दिया। घटना के समय वह घर में अकेली थीं। अचानक हुए हमले में उन्हें गंभीर चोटें आईं। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी दंपति फरार हो चुके थे।

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

घटना की जानकारी मिलते ही घायल महिला को थाने ले जाया गया, जहां से पुलिस ने उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

थाना प्रभारी ने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। आरोपियों की तलाश जारी है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

Related Articles

error: Content is protected !!