Hindi Express News
  • July 15, 2026
  • Last Update July 14, 2026 10:20 PM
  • Lucknow

अचानक नौतनवा ब्लॉक पहुंचे सीडीओ, निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी

अचानक नौतनवा ब्लॉक पहुंचे सीडीओ, निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी

महराजगंज: जनपद के मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र कुमार सिंह ने बृहस्पतिवार को डीसी मनरेगा गौरवेंद्र सिंह के साथ नौतनवां ब्लॉक कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों के अभिलेखों की गहन जांच करते हुए विकास कार्यों की गुणवत्ता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

सीडीओ ने बीडीओ कार्यालय, मनरेगा सेल, एडीओ कार्यालय, सभागार कक्ष तथा परिसर में स्थित विरासत वृक्ष का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने आवास, शौचालय और स्वयं सहायता समूह जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान सीडीओ ने स्पष्ट कहा कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने और पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर विशेष जोर दिया।

इसके साथ ही कूड़ा प्रबंधन के लिए आरआरसी सेंटर के प्रभावी उपयोग, सामुदायिक शौचालयों की नियमित साफ-सफाई, पंचायत भवनों के सुचारु संचालन तथा विरासत वृक्ष से जुड़े कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने चेतावनी दी कि कार्यों में कोताही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी अमित कुमार मिश्र, एडीओ पंचायत रामकृष्ण प्रसाद, एपीओ शशिकांत, एडीओ एजी मुनीर आलम, सीएम फेलो विजय मिश्र सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

author

Related Articles

error: Content is protected !!