Hindi Express News
  • July 15, 2026
  • Last Update July 14, 2026 10:20 PM
  • Lucknow

भमरौआ मंदिर में जलाभिषेक कर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मांगी विजय की कामना, संगठन विस्तार पर विशेष फोकस

भमरौआ मंदिर में जलाभिषेक कर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मांगी विजय की कामना, संगठन विस्तार पर विशेष फोकस

रामपुर: भारतीय जनता पार्टी (bhajpa) के जिलाध्यक्ष हरीश गंगवार ने नवगठित जिला कार्यकारिणी से आह्वान किया कि वे पूरी ऊर्जा, समर्पण और उत्साह के साथ पार्टी की नीतियों एवं सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं। उन्होंने विश्वास जताया कि कार्यकर्ताओं की मेहनत के दम पर आने वाले सभी चुनावों में भाजपा ऐतिहासिक विजय हासिल करेगी।

जिला कार्यकारिणी के गठन के बाद गुरुवार को हरीश गंगवार पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ भमरौआ मंदिर पहुंचे, जहां सभी ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर क्षेत्र की खुशहाली और चुनावी सफलता की कामना की।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि दुनिया के सबसे बड़े राजनीतिक संगठन भारतीय जनता पार्टी का हिस्सा बनना गर्व की बात है। ऐसे में प्रत्येक पदाधिकारी की जिम्मेदारी है कि वह संगठन को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य करे और सरकार की उपलब्धियों को आम जनता तक पहुंचाए।

केंद्र सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मेक इन इंडिया, स्टार्टअप इंडिया और आत्मनिर्भर भारत जैसे अभियानों ने देश में निवेश का माहौल मजबूत किया है। इससे बड़े उद्योगों के साथ-साथ सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योगों को भी नई गति मिली है।

प्रदेश सरकार के कार्यों पर प्रकाश डालते हुए योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में चल रही वन डिस्ट्रिक्ट, वन प्रोडक्ट (ODOP) योजना का जिक्र किया गया। उन्होंने बताया कि इस योजना से स्थानीय उत्पादों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पहचान मिल रही है, जिससे रोजगार के अवसर बढ़े हैं और छोटे उद्यमियों को मजबूती मिली है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में विकसित हो रहे औद्योगिक और डिफेंस कॉरिडोर, साथ ही एक्सप्रेसवे परियोजनाओं के चलते निवेशकों का विश्वास बढ़ा है। आने वाले समय में इसका सीधा लाभ रामपुर सहित आसपास के क्षेत्रों को मिलेगा और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।

कार्यक्रम में जिला महामंत्री जगपाल यादव, अर्जुन रस्तोगी, रविंद्र सिंह रवि, जिला उपाध्यक्ष कुंवर बहादुर राजपूत, विवेक रूहेला, विकास दीक्षित, पारूल अग्रवाल, प्रदीप गुप्ता, करतार सिंह लोधी, संतोष सिंह खैरा, दीपक गुप्ता, पवन कुमार, श्वेता शर्मा, श्रेया मदन, शामिल मिर्ज़ा, ओमवीर दिवाकर, ओमप्रकाश लोधी, अब्देश शर्मा, अनिल मदन सहित कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

error: Content is protected !!