Hindi Express News
  • July 15, 2026
  • Last Update July 14, 2026 10:20 PM
  • Lucknow

Ghaziabad: अंकुर विहार में पुलिस का जागरूकता अभियान, छात्रों को नशे से दूर रहने की दी गई सीख

Ghaziabad: अंकुर विहार में पुलिस का जागरूकता अभियान, छात्रों को नशे से दूर रहने की दी गई सीख

गाजियाबाद: कमिश्नरेट गाजियाबाद पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ अभियान के अंतर्गत अंकुर विहार थाना क्षेत्र में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अभियान का उद्देश्य युवाओं और स्कूली बच्चों को नशे और अवैध हथियारों के दुष्प्रभावों से अवगत कराना और उन्हें सुरक्षित जीवन की दिशा में प्रेरित करना रहा।

अभियान के दौरान सहायक पुलिस आयुक्त अंकुर विहार, थाना प्रभारी सहित पुलिस टीम बुद्ध नगर स्थित बुद्ध सिंह इंटर कॉलेज पहुंची, जहां विद्यार्थियों, शिक्षकों और स्टाफ को संबोधित किया गया। पुलिस अधिकारियों ने नशे की लत के गंभीर परिणामों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह न केवल स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाती है, बल्कि व्यक्ति के भविष्य और परिवार को भी प्रभावित करती है।

इसके साथ ही अवैध हथियारों से जुड़े अपराधों और उनके कानूनी परिणामों की जानकारी देते हुए छात्रों को इनसे दूर रहने की सलाह दी गई। अधिकारियों ने कहा कि छोटी-सी लापरवाही भी बड़े अपराध का कारण बन सकती है, इसलिए जागरूक और सतर्क रहना बेहद जरूरी है।

कार्यक्रम के दौरान छात्रों को पंपलेट वितरित किए गए और क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर ‘ऑपरेशन प्रहार’ के पोस्टर भी लगाए गए, ताकि अधिक से अधिक लोगों तक जागरूकता का संदेश पहुंच सके।

पुलिस ने आमजन से अपील की कि किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि या संदिग्ध स्थिति की सूचना तुरंत हेल्पलाइन नंबर 9643200225, 9643327920, 9643326220, 8178522624 पर दें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

author

Related Articles

error: Content is protected !!