Hindi Express News
  • July 15, 2026
  • Last Update July 14, 2026 10:20 PM
  • Lucknow

Ghaziabad: भाजपा के स्थापना दिवस पर समर्थकों में दिखा भारी उत्साह, वार्ड चलो-बूथ चलो अभियान में जुटे कार्यकर्ता

Ghaziabad: भाजपा के स्थापना दिवस पर समर्थकों में दिखा भारी उत्साह, वार्ड चलो-बूथ चलो अभियान में जुटे कार्यकर्ता

गाजियाबाद: भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर ‘वार्ड चलो, बूथ चलो’ अभियान के तहत वार्ड 30 में कार्यकर्ता संपर्क एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम भाजपा महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल के आह्वान तथा गोविंदपुरम मंडल अध्यक्ष गजेंद्र सिंह के नेतृत्व में पार्षद ओमवीर चौधरी के स्वर्ण जयंती पुरम स्थित कार्यालय पर संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में मुरादनगर विधायक अजीत पाल त्यागी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने केंद्र की Narendra Modi सरकार और प्रदेश की Yogi Adityanath सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि इन योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना ही पार्टी का मुख्य लक्ष्य है। इस दौरान उन्होंने वरिष्ठ नागरिकों एवं कार्यकर्ताओं को माला व पटका पहनाकर सम्मानित किया और उनके योगदान की सराहना की।

अपने संबोधन में विधायक ने कहा कि भाजपा का इतिहास त्याग, समर्पण और राष्ट्रवाद की भावना से ओतप्रोत रहा है। उन्होंने Syama Prasad Mukherjee, Deendayal Upadhyaya, Atal Bihari Vajpayee और Lal Krishna Advani जैसे महान नेताओं के विचारों को याद करते हुए कहा कि उनके सपनों का भारत आज साकार होता दिखाई दे रहा है।

कार्यक्रम के संयोजक पार्षद ओमवीर चौधरी ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। इस अवसर पर कई जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी, आरडब्ल्यूए पदाधिकारी और क्षेत्रीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन संगठन को मजबूत बनाने और राष्ट्रहित में कार्य करने के संकल्प के साथ किया गया, जिसमें कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।

author

Related Articles

error: Content is protected !!