Hindi Express News
  • 25/04/2026
  • Last Update 24/04/2026 8:22 pm
  • Lucknow

संचारी रोग अभियान को लेकर रामपुर में तेज हुई तैयारियां, समीक्षा बैठक में स्वास्थ्य विभाग को दिए गए अहम निर्देश

संचारी रोग अभियान को लेकर रामपुर में तेज हुई तैयारियां, समीक्षा बैठक में स्वास्थ्य विभाग को दिए गए अहम निर्देश

रामपुर: जनपद में चल रहे विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान को और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से विकास भवन सभागार में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. दीपा सिंह की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में स्वास्थ्य, पंचायत, शिक्षा, नगर विकास, पशुपालन और कृषि विभाग के अधिकारियों ने भाग लिया। विभिन्न विभागों द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा के दौरान यह सामने आया कि ग्रामीण क्षेत्रों में झाड़ियों की सफाई, नालियों की नियमित सफाई और स्वच्छता संबंधी गतिविधियों में जनपद का प्रदर्शन राज्य औसत से बेहतर रहा है।

साथ ही शौचालय उपयोग, सूचना, शिक्षा एवं संचार (आईईसी) गतिविधियों तथा जनजागरूकता कार्यक्रमों में भी संतोषजनक प्रगति दर्ज की गई।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने निर्देश दिए कि आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर बुखार, टीबी, डायरिया, फाइलेरिया और कुष्ठ जैसे रोगों के संभावित मरीजों की पहचान करें और उन्हें समय पर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों पर उपचार उपलब्ध कराया जाए।

इसके अतिरिक्त जलभराव की समस्या पर नियंत्रण, स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और जनजागरूकता बढ़ाने के लिए सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए।

बैठक के अंत में सीएमओ ने कहा कि अभियान के निर्धारित लक्ष्यों की समयबद्ध प्राप्ति सुनिश्चित करने के लिए नियमित फॉलो-अप और प्रभावी मॉनिटरिंग आवश्यक है।

Related Articles

error: Content is protected !!