Hindi Express News
  • August 22, 2026
  • Last Update August 17, 2026 8:12 AM
  • Lucknow

महिला सशक्तिकरण के मुद्दे पर रामपुर में गरमाई राजनीति, भाजपा ने विपक्ष को घेरा, जानिए पूरा अपडेट

महिला सशक्तिकरण के मुद्दे पर रामपुर में गरमाई राजनीति, भाजपा ने विपक्ष को घेरा, जानिए पूरा अपडेट

रामपुर: भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर बुधवार को जिला अध्यक्ष हरीश गंगवार के नेतृत्व में एक अहम संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करने के साथ-साथ नारी शक्ति वंदन अधिनियम के विरोध को लेकर सपा, कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोला गया।

बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष हरीश गंगवार ने कहा कि इस अधिनियम का विरोध यह दर्शाता है कि विपक्षी दल महिलाओं के सशक्तिकरण को लेकर गंभीर नहीं हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जो दल लंबे समय से महिलाओं के नाम पर राजनीति करते आए हैं, वही आज उनके अधिकारों से जुड़े महत्वपूर्ण कानून का विरोध कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं को राजनीतिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। इसके बावजूद विपक्ष ने संकीर्ण राजनीतिक हितों और वोट बैंक की राजनीति के चलते इसका विरोध किया, जो उनकी नीयत पर सवाल खड़े करता है।

गंगवार ने आगे कहा कि भारतीय जनता पार्टी महिलाओं के अधिकारों और सम्मान के लिए प्रतिबद्ध है और इस विषय को जन-जन तक पहुंचाने के लिए व्यापक स्तर पर जनजागरण अभियान चलाएगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करें और इस अभियान को जन आंदोलन का रूप दें।

बैठक में जिला उपाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, विकास दीक्षित, कुँवर बहादुर राजपूत, विवेक रहेला, आकाश सक्सैना, शकुंतला लोधी, अशोक विश्नोई, पूजा शर्मा, मनु सक्सैना, भव्य उप्पल, कमल सिंह लोधी, नरेश सैनी, विक्रम सिंह, शुभम सक्सैना, लाल सिंह प्रजापति और हरिओम सैनी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने एकजुट होकर अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया।

Related Articles

error: Content is protected !!