Hindi Express News
  • July 15, 2026
  • Last Update July 14, 2026 10:20 PM
  • Lucknow

ग्राम सभा की जमीन पर कब्जे का आरोप, हरे पेड़ों की कटान से ग्रामीण नाराज, प्रशासन से कार्रवाई की अपील

ग्राम सभा की जमीन पर कब्जे का आरोप, हरे पेड़ों की कटान से ग्रामीण नाराज, प्रशासन से कार्रवाई की अपील

महराजगंज: परसामलिक थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत महरी में सरकारी भूमि पर कथित अवैध कब्जा और हरे पेड़ों की कटान को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। शुक्रवार को गांव के दर्जनों ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी नौतनवा नवीन कुमार को शिकायती पत्र सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की।

ग्रामीणों का आरोप है कि पड़ोसी गांव लुठहवा निवासी एक व्यक्ति ने ग्राम सभा महरी की गाटा संख्या 11 स्थित सरकारी जमीन पर अवैध रूप से कब्जा जमा रखा है। शिकायतकर्ताओं के अनुसार उक्त भूमि पर सरकारी बगीचा मौजूद है, जहां से लगातार हरे पेड़ों की कटाई कराई जा रही है।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कब्जाधारी द्वारा ग्राम सभा की संपत्ति को नुकसान पहुंचाकर निजी लाभ कमाया जा रहा है। पेड़ों की अंधाधुंध कटाई से पर्यावरण को भी नुकसान पहुंच रहा है, जिससे ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।

मामले को लेकर अशोक यादव, मोहरत, अमन, रामप्रीत, प्रिंस, कृष्ण मुरारी, कैलाश, दीप, रामचंद्र, धर्मेंद्र और राजेंद्र समेत कई ग्रामीण तहसील पहुंचे और प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की।

ग्रामीणों ने प्रशासन से सरकारी भूमि को कब्जा मुक्त कराने, हरे पेड़ों की कटान पर रोक लगाने और दोषी व्यक्ति के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। इस संबंध में उपजिलाधिकारी नवीन कुमार ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि मामले की गंभीरता से जांच कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

author

Related Articles

error: Content is protected !!