Hindi Express News
  • August 22, 2026
  • Last Update August 17, 2026 8:12 AM
  • Lucknow

यूपी पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, लखनऊ समेत कई जिलों के डिप्टी एसपी बदले गए, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

यूपी पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, लखनऊ समेत कई जिलों के डिप्टी एसपी बदले गए, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

लखनऊ: उत्तर प्रदेश पुलिस महकमे में बृहस्पतिवार को बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया। डीजीपी मुख्यालय की तरफ से डिप्टी एसपी रैंक के 206 पीपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। इस बदलाव का असर राजधानी लखनऊ समेत प्रदेश के कई जिलों में देखने को मिला है, जहां कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

यूपी की राजधानी लखनऊ में तैनात करीब एक दर्जन अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। मुख्यमंत्री सुरक्षा में तैनात जितेंद्र कुमार को शाहजहांपुर भेजा गया है, जबकि लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में कार्यरत विकास कुमार जायसवाल को मुख्यमंत्री सुरक्षा की अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है।

वहीं, गोरखपुर में तैनात उदय प्रताप सिंह द्वितीय को लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में सहायक पुलिस आयुक्त (ACP) के पद पर तैनाती मिली है। राजधानी में कार्यरत सतीश कुमार राय को मेरठ स्थित पीएसी की छठवीं वाहिनी भेजा गया है।

तबादला सूची के मुताबिक, लखनऊ में ACP पद पर तैनात अभय कुमार मल्ल को बलरामपुर भेजा गया है। महोबा के गौरव उपाध्याय और अंबेडकरनगर के शुभम कुमार को लखनऊ कमिश्नरेट में नई जिम्मेदारी दी गई है।

इसके अलावा मुख्यमंत्री सुरक्षा से वाराणसी कमिश्नरेट भेजे गए राजेश कुमार सिंह को संशोधित आदेश के तहत अब लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में तैनात किया गया है। कासगंज में तैनात शाहिदा नसरीन को भी राजधानी भेजा गया है।

लखनऊ में तैनात शिप्रा पांडेय को डीजीपी मुख्यालय स्थित आईजी कानून-व्यवस्था कार्यालय में नई भूमिका मिली है। अनुष्का को प्रयागराज पीएसी की चतुर्थ वाहिनी और सुरेंद्र शर्मा को बरेली पीएसी की आठवीं वाहिनी भेजा गया है।

इसी क्रम में वीरेंद्र विक्रम को कानपुर कमिश्नरेट, अतुल कुमार पांडेय को रामपुर से लखनऊ, जबकि अभिषेक कुमार पांडेय को कानपुर से राजधानी में तैनाती दी गई है। विनय कुमार द्विवेदी को मुजफ्फरनगर, राजकुमार सिंह द्वितीय को प्रयागराज कमिश्नरेट और अनिद्य विक्रम सिंह को गाजीपुर भेजा गया है।

साथ ही रंजीत कुमार को कानपुर से लखनऊ, अभिनव यादव द्वितीय को एटीएस, प्रतीक दहिया को पीलीभीत से लखनऊ और महेश त्यागी को नोएडा कमिश्नरेट से राजधानी में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। पुलिस विभाग के इस व्यापक फेरबदल को कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

हिंदी एक्सप्रेस न्यूज़ उत्तर प्रदेश पर विशेष फ़ोकस के साथ चलने वाला एक विश्वसनीय डिजिटल समाचार मंच है। जो स्पष्ट व निष्पक्ष खबरों के लिए सदैव तत्पर रहता है। जनपद हो, प्रदेश हो या देश-विदेश, सच्ची खबरों को देखने के लिए हमारे साथ लगातार जुड़े रहिए।

Related Articles

error: Content is protected !!