Hindi Express News
  • August 22, 2026
  • Last Update August 17, 2026 8:12 AM
  • Lucknow

Kushinagar News: सड़क पर साइड देने का विवाद बना बवाल, हाटा में दो पक्ष आपस में भिड़े, थाने पहुंचा मामला

Kushinagar News: सड़क पर साइड देने का विवाद बना बवाल, हाटा में दो पक्ष आपस में भिड़े, थाने पहुंचा मामला

कुशीनगर: हाटा थाना क्षेत्र के सिघना गांव में साइड देने के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। दोनों ही पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाते हुए हाटा कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना डुमरी स्वागीपट्टी न्याय पंचायत के सिघना गांव में हुई। अनुज सहानी और लालबाबू सहानी ने बताया कि वे कार से कहीं जा रहे थे।

भुजौली छठ घाट के पास सड़क संकरी होने के कारण उन्होंने ग्राम प्रधान चंद्रभान प्रसाद के बेटे और उनकी पत्नी को थोड़ी दूर आगे जाकर साइड दिया। इसी दौरान कहासुनी हो गई, जो विवाद में बदल गई।

शुक्रवार की शाम को अनुज और लालबाबू शिकायत लेकर ग्राम प्रधान के घर पहुंचे, तो वहां फिर झगड़ा हो गया। उनका आरोप है कि इस दौरान ग्राम प्रधान की पत्नी ने बीच-बचाव कर रहे लालबाबू की सोने की चेन छीन ली।

वहीं ग्राम प्रधान चंद्रभान प्रसाद का कहना है कि देर रात लालबाबू सहित कई लोग उनके घर पहुंचे और परिवार के साथ मारपीट करने लगे।

इस पूरे मामले में हाटा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रामसहाय चौहान ने बताया कि दोनों पक्षों की तरफ से तहरीर प्राप्त हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और दोनों पक्षों को पूछताछ के लिए थाने बुलाया गया है।

हिंदी एक्सप्रेस न्यूज़ उत्तर प्रदेश पर विशेष फ़ोकस के साथ चलने वाला एक विश्वसनीय डिजिटल समाचार मंच है। जो स्पष्ट व निष्पक्ष खबरों के लिए सदैव तत्पर रहता है। जनपद हो, प्रदेश हो या देश-विदेश, सच्ची खबरों को देखने के लिए हमारे साथ लगातार जुड़े रहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!