Hindi Express News
  • 02/03/2026
  • Last Update 01/03/2026 8:01 pm
  • Lucknow

महराजगंज पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, एसपी ने दो चौकी प्रभारियों पर गिराई गाज, आठ उपनिरीक्षकों का कार्यक्षेत्र बदला

महराजगंज पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, एसपी ने दो चौकी प्रभारियों पर गिराई गाज, आठ उपनिरीक्षकों का कार्यक्षेत्र बदला

महराजगंज: जनपद के पुलिस विभाग में बुधवार को पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। एसपी ने दो चौकी प्रभारियों को लाइन हाजिर कर दिया है, वहीं आठ उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में परिवर्तन किया गया है। यह कदम पुलिस व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, अनुशासित और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से उठाया गया है।

पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी आदेश के अनुसार, उपनिरीक्षक अमित रंजन, जो चौकी प्रभारी भगवानपुर थाना सोनौली पर तैनात थे, और उपनिरीक्षक भागवत चौधरी, जो चौकी प्रभारी लक्ष्मीपुर थाना पुरन्दरपुर पर कार्यरत थे, दोनों को लाइन हाजिर कर दिया गया है।

इसी के साथ जिले में कई अन्य पुलिस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में भी बदलाव किया गया है:-

उ०नि० नवनीत नागर को चौकी प्रभारी सोनौली थाना सोनौली नियुक्त किया गया।

उ०नि० बृजभान यादव अब चौकी प्रभारी लक्ष्मीपुर थाना ठूठीबारी होंगे।

उ०नि० हौसिला प्रसाद को चौकी प्रभारी जोगियाबारी थाना कोल्हुई बनाया गया।

उ०नि० संजय सिंह को चौकी प्रभारी लक्ष्मीपुर थाना पुरन्दरपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई।

उ०नि० अमित कुमार राय को थाना बृजमनगंज से स्थानांतरित कर चौकी प्रभारी शितलापुर थाना निचलौल बनाया गया।

उ०नि० जटाशंकर को थाना फरेन्दा से स्थानांतरित कर चौकी प्रभारी भगवानपुर थाना सोनौली नियुक्त किया गया।

उ०नि० प्रशान्त दूबे को पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी आईटीएम थाना कोतवाली बनाया गया।

उ०नि० यशवेन्द्र किणवेन्द्र चौधरी, जो पूर्व में आईटीएम चौकी प्रभारी थे, का स्थानांतरण किया गया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई विभाग में अनुशासन, जवाबदेही और कार्यकुशलता को बढ़ाने के लिए की गई है। जिलेभर में इस फेरबदल को लेकर चर्चा तेज है और पुलिसकर्मियों में हलचल देखी जा रही है।

एसपी सोमेंद्र मीणा की इस कार्रवाई को कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और सुशासन स्थापित करने की दिशा में एक निर्णायक कदम माना जा रहा है।

हिंदी एक्सप्रेस न्यूज़ उत्तर प्रदेश पर विशेष फ़ोकस के साथ चलने वाला एक विश्वसनीय डिजिटल समाचार मंच है। जो स्पष्ट व निष्पक्ष खबरों के लिए सदैव तत्पर रहता है। जनपद हो, प्रदेश हो या देश-विदेश, सच्ची खबरों को देखने के लिए हमारे साथ लगातार जुड़े रहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!