Hindi Express News
  • August 22, 2026
  • Last Update August 17, 2026 8:12 AM
  • Lucknow

उत्तर प्रदेश में जल्द बन सकता है नया जिला, जानिए क्या होगा नाम, योगी सरकार ने मांगी रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश में जल्द बन सकता है नया जिला, जानिए क्या होगा नाम, योगी सरकार ने मांगी रिपोर्ट

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में एक और नए जिले की सूरत बनती दिख रही है। पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की स्मृति में ‘कल्याण सिंह नगर’ नाम से नया जिला बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। यह जिला अलीगढ़ के अतरौली और गंगीरी क्षेत्रों के साथ बुलंदशहर के डिबाई इलाके को मिलाकर बनाया जा सकता है।

पूर्व सीएम के बेटे और एटा के पूर्व सांसद राजवीर सिंह उर्फ राजू ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर यह मांग की थी। उन्होंने कहा कि अतरौली, गंगीरी और डिबाई के लोगों को प्रशासनिक कामों के लिए दूर जाना पड़ता है। नया जिला बनने से स्थानीय लोगों को पुलिस, तहसील, अस्पताल और स्कूल जैसी सुविधाएं नजदीक मिल सकेंगी।

योगी सरकार ने इस प्रस्ताव को गंभीरता से लेते हुए अलीगढ़ और बुलंदशहर के जिलाधिकारियों से क्षेत्रवार रिपोर्ट मांगी है। शासन ने जनसंख्या, राजस्व, दूरी और विकास सुविधाओं से जुड़ी जानकारी तलब की है। रिपोर्ट के बाद प्रस्ताव कैबिनेट में जाएगा।

वर्तमान में यूपी में 75 जिले हैं। यदि ‘कल्याण सिंह नगर’ बनता है तो यह 76वां जिला होगा। माना जा रहा है कि यह निर्णय न केवल विकासात्मक बल्कि राजनीतिक दृष्टि से भी अहम साबित होगा।

हिंदी एक्सप्रेस न्यूज़ उत्तर प्रदेश पर विशेष फ़ोकस के साथ चलने वाला एक विश्वसनीय डिजिटल समाचार मंच है। जो स्पष्ट व निष्पक्ष खबरों के लिए सदैव तत्पर रहता है। जनपद हो, प्रदेश हो या देश-विदेश, सच्ची खबरों को देखने के लिए हमारे साथ लगातार जुड़े रहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!