Hindi Express News
  • August 22, 2026
  • Last Update August 17, 2026 8:12 AM
  • Lucknow

महराजगंज में तूफान का तांडव, सड़क पर गिरा विशाल पेड़, घंटों ठप रहा यातायात

महराजगंज में तूफान का तांडव, सड़क पर गिरा विशाल पेड़, घंटों ठप रहा यातायात

महराजगंज: परसामलिक क्षेत्र में सोमवार शाम आए तेज आंधी-तूफान ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया। नौतनवां-ठूठीबारी मुख्य मार्ग पर पेड़ारी चौराहे से लगभग 500 मीटर पश्चिम एक विशालकाय पेड़ अचानक गिरकर सड़क पर आ गिरा, जिससे आवागमन पूरी तरह ठप हो गया।

पेड़ गिरते ही सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। दोपहिया और चारपहिया वाहनों में सवार लोग, साथ ही पैदल राहगीर, घंटों तक जाम में फंसे रहे। इस दौरान तेज बारिश और तेज हवाओं ने लोगों की परेशानी को और बढ़ा दिया।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय ग्रामीणों ने सराहनीय पहल करते हुए खुद ही मोर्चा संभाल लिया। कुल्हाड़ी और अन्य औजारों के सहारे ग्रामीणों ने गिरे हुए पेड़ को काटना शुरू किया और कड़ी मशक्कत के बाद उसकी टहनियों को सड़क किनारे हटाया।

करीब कई घंटों की मेहनत के बाद मार्ग को आंशिक रूप से चालू किया गया और धीरे-धीरे यातायात सामान्य हुआ। रास्ता खुलते ही जाम में फंसे लोगों ने राहत की सांस ली। स्थानीय लोगों ने जहां ग्रामीणों की तत्परता की सराहना की, वहीं इस दौरान प्रशासन की अनुपस्थिति को लेकर नाराजगी भी जताई।

author

Related Articles

error: Content is protected !!