Hindi Express News
  • August 22, 2026
  • Last Update August 17, 2026 8:12 AM
  • Lucknow

सिसवा विधायक की पत्नी को श्रद्धांजलि देने महराजगंज पहुंचे सीएम योगी, सुरक्षा के कड़े पहरे में संपन्न हुआ कार्यक्रम

सिसवा विधायक की पत्नी को श्रद्धांजलि देने महराजगंज पहुंचे सीएम योगी, सुरक्षा के कड़े पहरे में संपन्न हुआ कार्यक्रम

महराजगंज: सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत पिपरा बाबू में आयोजित सिसवा विधायक प्रेम सागर पटेल की पत्नी के श्रद्धांजलि कार्यक्रम में सोमवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल हुए। कार्यक्रम गरिमामय वातावरण में पूर्ण सुरक्षा व्यवस्था के बीच सकुशल एवं शांतिपूर्वक संपन्न हुआ।

कार्यक्रम की संवेदनशीलता को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने पहले से ही व्यापक तैयारियां कर ली थीं। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा और पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

सुरक्षा के मद्देनजर कार्यक्रम स्थल, हेलीपैड, आगमन-प्रस्थान मार्ग, पार्किंग क्षेत्र एवं मंच के आसपास के इलाकों में विशेष सतर्कता बरती गई। पूरे क्षेत्र को सेक्टर और जोन में विभाजित कर पुलिस बल की रणनीतिक तैनाती की गई। इसके साथ ही बैरिकेडिंग, सघन चेकिंग अभियान और सीसीटीवी निगरानी के माध्यम से सुरक्षा को और मजबूत किया गया।

ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए विशेष प्लान लागू किया गया, जिससे आम नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। ड्यूटी पर तैनात सभी पुलिसकर्मियों को पूर्व में ब्रीफ कर उन्हें सतर्कता, अनुशासन और संवेदनशीलता के साथ अपने कर्तव्यों के निर्वहन के निर्देश दिए गए थे।

कार्यक्रम के दौरान सभी अधिकारी एवं कर्मचारी पूरी मुस्तैदी से अपने दायित्वों पर डटे रहे। परिणामस्वरूप पूरा आयोजन सुरक्षित, व्यवस्थित और शांतिपूर्ण ढंग से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

हिंदी एक्सप्रेस न्यूज़ उत्तर प्रदेश पर विशेष फ़ोकस के साथ चलने वाला एक विश्वसनीय डिजिटल समाचार मंच है। जो स्पष्ट व निष्पक्ष खबरों के लिए सदैव तत्पर रहता है। जनपद हो, प्रदेश हो या देश-विदेश, सच्ची खबरों को देखने के लिए हमारे साथ लगातार जुड़े रहिए।

Related Articles

error: Content is protected !!