Hindi Express News
  • August 22, 2026
  • Last Update August 17, 2026 8:12 AM
  • Lucknow

बंगाल-असम-पुडुचेरी में भाजपा की ऐतिहासिक जीत, रामपुर में ढोल-नगाड़ों संग मना उत्सव, कार्यकर्ताओं का उत्साह चरम पर

बंगाल-असम-पुडुचेरी में भाजपा की ऐतिहासिक जीत, रामपुर में ढोल-नगाड़ों संग मना उत्सव, कार्यकर्ताओं का उत्साह चरम पर

रामपुर: पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत के उपलक्ष्य में सोमवार को रामपुर स्थित भाजपा कार्यालय में भव्य विजय उत्सव आयोजित किया गया। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और समर्थकों में जबरदस्त उत्साह और उल्लास देखने को मिला।

जश्न के माहौल में कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाई, ढोल-नगाड़ों की धुन पर नृत्य किया और आतिशबाजी कर खुशी का इजहार किया। कार्यालय परिसर “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के नारों से गूंज उठा। चारों ओर उत्सव जैसा माहौल था, जिसमें हर कार्यकर्ता इस जीत को जनता के विश्वास और उम्मीदों की जीत बता रहा था।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष हरीश गंगवार ने कहा कि पश्चिम बंगाल में मिली यह जीत वहां की जनता द्वारा वर्षों से चले आ रहे भ्रष्टाचार, गुंडाराज और माफिया तंत्र के खिलाफ जनादेश है। उन्होंने कहा कि जनता अब भय और तुष्टिकरण की राजनीति को नकारकर विकास, सुशासन और पारदर्शिता की राह पर आगे बढ़ना चाहती है। यह जीत लोकतंत्र की मजबूती का प्रतीक है।

नगर विधायक आकाश सक्सेना ने कहा कि बंगाल, असम और पुडुचेरी में मिली सफलता प्रधानमंत्री के प्रभावी नेतृत्व, केंद्र एवं राज्य सरकारों की जनकल्याणकारी योजनाओं और कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत का परिणाम है। उन्होंने इसे जनविश्वास की स्पष्ट अभिव्यक्ति बताया।

विधानसभा मिलक की विधायक राजबाला ने कहा कि भाजपा आने वाले समय में और अधिक दृढ़ता के साथ जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाएगी तथा विकास और सुशासन के नए आयाम स्थापित करेगी।

जिला प्रभारी राजा वर्मा ने कहा कि यह ऐतिहासिक जीत पार्टी की नीतियों, नेतृत्व की दूरदर्शिता और कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत का परिणाम है। जनता का यह समर्थन भाजपा के प्रति बढ़ते विश्वास को दर्शाता है।

ये लोग रहे मौजूद

कार्यक्रम में पूर्व सांसद घनश्याम सिंह लोधी, जिला पंचायत अध्यक्ष ख्यालीराम लोधी, चित्रक मित्तल, दीक्षा गंगवार, मोहित सैनी, अर्चना गंगवार, कुलवंत औलख, हंसराज पप्पू, सुभाष भटनागर, बीना भारद्वाज, पूर्व जिला अध्यक्ष पवन शर्मा, मोहन कुमार लोधी, मोहनलाल सैनी, सुनीता सैनी, प्रदीप गुप्ता, विवेक रुहेला, विकास दीक्षित, अर्जुन रस्तोगी, रविंद्र सिंह रवि, अमित दिवाकर, राजीव मांगलिक, शकुंतला लोधी, पारुल अग्रवाल, विवेक बिश्नोई, श्वेता शर्मा, शुभम सक्सेना, विक्रम सिंह, ओमप्रकाश लोधी, कपिल गुप्ता, योगेंद्र गंगवार, संजय यादव, देवेंद्र चौधरी, डॉली रंधावा सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

error: Content is protected !!