महराजगंज: थाना बृजमनगंज के तत्वावधान में मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत मिशन शक्ति टीम व एंटी रोमियो टीम द्वारा ग्राम फूलमनहा में महिलाओं और बालिकाओं के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में महिलाओं व बच्चियों को अपराधों और साइबर अपराधों से सुरक्षा के उपायों के बारे में जानकारी दी गई। टीम द्वारा मुख्यमंत्री द्वारा संचालित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों- 1090 (वूमेन पावर लाइन), 112 (इमरजेंसी हेल्पलाइन), 181 (महिला हेल्पलाइन), 102 (स्वास्थ्य सेवाएं), 108 (आपातकालीन एम्बुलेंस), 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन), और 1930 (साइबर अपराध हेल्पलाइन) -की उपयोगिता समझाई गई।

साथ ही, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, स्वयं सहायता समूह, एवं महिला समृद्धि योजना जैसी योजनाओं की भी जानकारी दी गई, ताकि महिलाएं इनसे लाभान्वित हो सकें।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा व सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करना था। उपस्थित महिलाओं ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक सकारात्मक कदम बताया।
थाना बृजमनगंज की टीम ने भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने का संकल्प लिया, जिससे समाज में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा व आत्मनिर्भरता को और मजबूती मिले।


