Hindi Express News
  • August 22, 2026
  • Last Update August 17, 2026 8:12 AM
  • Lucknow

अजीमनगर पुलिस ने दबोचा 25 हजार का इनामी बदमाश, 49 जिंदा कारतूस भी बरामद, जानिए पूरा मामला

अजीमनगर पुलिस ने दबोचा 25 हजार का इनामी बदमाश, 49 जिंदा कारतूस भी बरामद, जानिए पूरा मामला

रामपुर: अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अजीमनगर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने 25 हजार रुपये के इनामी और एनबीडब्ल्यू वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 49 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

पुलिस अधीक्षक रामपुर के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी टांडा के नेतृत्व में अजीमनगर थाना पुलिस सक्रिय रूप से कार्रवाई कर रही थी।

इसी दौरान पुलिस टीम ने रविवार को पीलाखार नदी पुल से मिलक खानम जाने वाले मार्ग पर दबिश देकर जहागीर पुत्र अब्दुल कबीर निवासी मोती मस्जिद चाह खानसामा, थाना कोतवाली रामपुर को गिरफ्तार कर लिया।

तलाशी के दौरान अभियुक्त के पास से 49 अदद जिंदा कारतूस बरामद हुए। बरामदगी के आधार पर थाना अजीमनगर में मुकदमा अपराध संख्या 110/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार अभियुक्त लंबे समय से वांछित चल रहा था तथा उस पर इनाम भी घोषित था। आरोपी की उम्र करीब 55 वर्ष बताई जा रही है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूरी कर अभियुक्त को माननीय न्यायालय में पेश किया।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक संतोष कुमार, हेड कांस्टेबल दिलीप कुमार, हेड कांस्टेबल दीपक कुमार, हेड कांस्टेबल दीपक कुमार तथा कांस्टेबल उमेश कोहली शामिल रहे।

Related Articles

error: Content is protected !!