Hindi Express News
  • 02/03/2026
  • Last Update 01/03/2026 8:01 pm
  • Lucknow

बुलंदशहर पुलिस की तत्परता से ऑनलाइन ठगी के लाखों रुपये पीड़ित को मिले वापस, साइबर हेल्प डेस्क बनी संजीवनी

बुलंदशहर पुलिस की तत्परता से ऑनलाइन ठगी के लाखों रुपये पीड़ित को मिले वापस, साइबर हेल्प डेस्क बनी संजीवनी

बुलंदशहर: ऑनलाइन ठगी के एक मामले में थाना खानपुर पुलिस ने सराहनीय कार्य करते हुए पीड़ित के खाते से ठगे गए 1,91,677 रुपये वापस कराए हैं। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था के प्रति लोगों का भरोसा और मजबूत हुआ है।

मिली जानकारी के अनुसार 17 अप्रैल 2025 को कस्बा खानपुर निवासी शगुन ने थाना खानपुर में शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़ित ने बताया कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा फोन पर एप डाउनलोड कराकर पेटीएम के माध्यम से ऑनलाइन ठगी की गई, जिससे उसके खाते से 1,91,677 रुपये निकाल लिए गए।

शिकायत मिलते ही थाना खानपुर की साइबर हेल्प डेस्क सक्रिय हुई। पुलिस टीम ने तकनीकी दक्षता और अथक प्रयासों के माध्यम से संबंधित बैंक खातों से समन्वय कर ठगी की पूरी राशि पीड़ित के खाते में सुरक्षित रूप से वापस करा दी।

राशि वापस मिलने पर पीड़ित ने थाना खानपुर पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए खुले दिल से प्रशंसा की।

इस सराहनीय कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम में
संदीप कुमार (थानाध्यक्ष, थाना खानपुर), उ0नि0 मोहम्मद हसन एवं कांस्टेबल कदम सिंह शामिल रहे।

साइबर अपराध से बचाव के लिए अपील

• किसी भी अनजान व्यक्ति से खाता संख्या, पिन, ओटीपी, सीवीवी नंबर साझा न करें।

• खाते से धोखाधड़ी से धन निकलने की स्थिति में तुरंत 1930 हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करें।

हिंदी एक्सप्रेस न्यूज़ उत्तर प्रदेश पर विशेष फ़ोकस के साथ चलने वाला एक विश्वसनीय डिजिटल समाचार मंच है। जो स्पष्ट व निष्पक्ष खबरों के लिए सदैव तत्पर रहता है। जनपद हो, प्रदेश हो या देश-विदेश, सच्ची खबरों को देखने के लिए हमारे साथ लगातार जुड़े रहिए।

Related Articles

error: Content is protected !!