Hindi Express News
  • August 22, 2026
  • Last Update August 17, 2026 8:12 AM
  • Lucknow

कुशीनगर में अवैध मेडिकल स्टोर पर छापा, दुकान सील, कार्रवाई से अवैध संचालकों में मचा हड़कंप

कुशीनगर में अवैध मेडिकल स्टोर पर छापा, दुकान सील, कार्रवाई से अवैध संचालकों में मचा हड़कंप

कुशीनगर: जनपद के कप्तानगंज नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत आज़ाद नगर में संचालित नितेश मेडिकल स्टोर को प्रशासन ने बिना वैध लाइसेंस के संचालन पाए जाने पर सील कर दिया। यह कार्रवाई उपजिलाधिकारी विनोद कुमार गुप्ता के आदेश पर की गई।

नायब तहसीलदार एकता त्रिपाठी मौके पर पहुंचीं और मेडिकल स्टोर संचालक से आवश्यक लाइसेंस व दवा बिक्री से संबंधित अभिलेख प्रस्तुत करने को कहा। संचालक द्वारा कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत न किए जाने पर मौके की स्थिति का आकलन करते हुए दुकान को सील कर दिया गया।

प्रशासन की इस कार्रवाई से क्षेत्र के मेडिकल कारोबारियों में हड़कंप मच गया। कई अवैध रूप से संचालित मेडिकल स्टोर संचालक अपनी दुकानें बंद कर मौके से दूर होते नजर आए।

प्रशासन ने स्पष्ट किया कि बिना लाइसेंस मेडिकल स्टोर का संचालन जनस्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा है और आगे भी इस तरह की सघन जांच एवं कार्रवाई जारी रहेगी।

author

Related Articles

error: Content is protected !!