Hindi Express News
  • 02/03/2026
  • Last Update 01/03/2026 8:01 pm
  • Lucknow

पनियरा में उगते सूर्य को अर्घ्य देकर छठी व्रतियों ने पूरा किया व्रत, उमड़ी भारी भीड़, गूंजा “छठी मईया की जय”

पनियरा में उगते सूर्य को अर्घ्य देकर छठी व्रतियों ने पूरा किया व्रत, उमड़ी भारी भीड़, गूंजा “छठी मईया की जय”

महराजगंज: लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा का मंगलवार की भोर में उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही विधिवत समापन हुआ। पनियरा और आसपास के गांवों के घाटों पर व्रती महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ी। चार दिवसीय यह कठिन व्रत नहाय-खाय, खरना, संध्या अर्घ्य और प्रातःकालीन अर्घ्य के साथ पूर्ण हुआ।

छठी मैया की जय-जयकार से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। व्रती महिलाओं ने सूर्यदेव को जल व दूध से अर्घ्य अर्पित कर अपने परिवार की सुख-समृद्धि व संतान की लंबी उम्र की कामना की। अर्घ्य के बाद महिलाओं ने एक-दूसरे को प्रसाद वितरित किया और अपने घरों की ओर लौट गईं।

बभनौली, शिव मंदिर, महुअवा शुक्ल, नेवास, पोखर, सोहास, देवीपुर, डिगुरी, कुआचाप, चौरी दुर्गामंदिर, सतगुरु, मुजूरी सहित विभिन्न ग्राम पंचायतों के छठ घाटों पर अलसुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।

सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस प्रशासन ने घाटों पर पुख्ता व्यवस्था की थी। अधिकारी लगातार निगरानी करते रहे, जिससे महापर्व शांतिपूर्ण व श्रद्धा पूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।

हिंदी एक्सप्रेस न्यूज़ उत्तर प्रदेश पर विशेष फ़ोकस के साथ चलने वाला एक विश्वसनीय डिजिटल समाचार मंच है। जो स्पष्ट व निष्पक्ष खबरों के लिए सदैव तत्पर रहता है। जनपद हो, प्रदेश हो या देश-विदेश, सच्ची खबरों को देखने के लिए हमारे साथ लगातार जुड़े रहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!