Hindi Express News
  • August 22, 2026
  • Last Update August 17, 2026 8:12 AM
  • Lucknow

लाल किला के पास धमाके के बाद दहली दिल्ली, सड़क पर बिखरे लाशों के टुकड़े, मची चीख-पुकार, जानिए चश्मदीदों ने क्या कहा

लाल किला के पास धमाके के बाद दहली दिल्ली, सड़क पर बिखरे लाशों के टुकड़े, मची चीख-पुकार, जानिए चश्मदीदों ने क्या कहा

दिल्ली: रविवार की शाम देश की राजधानी में एक भयावह हादसा हुआ। लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास एक कार में जबरदस्त धमाका हुआ, जिसमें 10 लोगों की मौत और 24 से अधिक लोग घायल हो गए। धमाका इतना जोरदार था कि आसपास की इमारतें हिल गईं और कई वाहनों में आग लग गई।

धमाके के बाद दहली दिल्ली

डिप्टी चीफ फायर ऑफिसर ए.के. मलिक ने बताया कि शाम करीब 7:10 बजे सूचना मिली कि चांदनी चौक मेट्रो स्टेशन के पास एक कार में विस्फोट हुआ है। तुरंत सात दमकल यूनिट मौके पर भेजी गईं और 7:29 बजे तक आग पर काबू पा लिया गया। बचाव दल ने क्षेत्र को घेर लिया है और घायलों को नजदीकी एलएनजेपी अस्पताल पहुंचाया गया है।

चश्मदीदों ने बताया कि धमाके के बाद चारों ओर अफरा-तफरी मच गई। एक दुकानदार ने बताया, “इतना तेज धमाका मैंने कभी नहीं सुना। मैं तीन बार गिर पड़ा… लगा सब खत्म हो जाएगा।” वहीं एक अन्य स्थानीय निवासी राजधर पांडे ने कहा, “घर से ही आग की लपटें देखीं और नीचे दौड़ा। वहां का नज़ारा भयावह था।”

सूत्रों के अनुसार कई शवों के टुकड़े सड़क पर बिखरे मिले। सीआरपीएफ के डीआईजी किशोर प्रसाद घटनास्थल पर पहुंचे और जांच के आदेश दिए। फिलहाल पुलिस सभी एंगल से जांच कर रही है कि धमाके के पीछे आतंकी साजिश तो नहीं।

हिंदी एक्सप्रेस न्यूज़ उत्तर प्रदेश पर विशेष फ़ोकस के साथ चलने वाला एक विश्वसनीय डिजिटल समाचार मंच है। जो स्पष्ट व निष्पक्ष खबरों के लिए सदैव तत्पर रहता है। जनपद हो, प्रदेश हो या देश-विदेश, सच्ची खबरों को देखने के लिए हमारे साथ लगातार जुड़े रहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!