Hindi Express News
  • 02/03/2026
  • Last Update 01/03/2026 8:01 pm
  • Lucknow

सिसवा बाज़ार को तहसील बनाने की मांग तेज़, व्यापारियों ने दी चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

सिसवा बाज़ार को तहसील बनाने की मांग तेज़, व्यापारियों ने दी चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

महराजगंज: जनपद के सिसवा बाज़ार को तहसील का दर्जा दिलाने की मांग एक बार फिर से जोर पकड़ चुकी है। इस बार अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के युवा व्यापारियों ने मोर्चा संभालते हुए साफ चेतावनी दी है कि अगर मांग पूरी नहीं हुई तो वे आगामी चुनावों का बहिष्कार करेंगे।

क्या है पूरा मामला

सिसवा बाज़ार महराजगंज का एक प्रमुख व्यापारिक केंद्र है, लेकिन तहसील न होने के कारण यहां के लोगों को राजस्व संबंधी कार्यों के लिए दूरस्थ तहसीलों का रुख करना पड़ता है। व्यापारियों का कहना है कि इससे न सिर्फ समय और धन की बर्बादी होती है, बल्कि व्यापार भी प्रभावित होता है।

पहले भी ‘तहसील बनाओ संघर्ष समिति’ ने इस मुद्दे पर आवाज़ उठाई थी, लेकिन अब व्यापारी वर्ग खुद सड़कों पर आ गया है। मंगलवार को नगर के मुख्य चौराहों और प्रतिष्ठानों पर “सिसवा को तहसील बनाओ” लिखे बैनर लगाए गए।

क्या बोले व्यापारी

नगर अध्यक्ष शिबू खान ने कहा कि सिसवा में व्यापार की अपार संभावनाएं हैं, मगर तहसील न होने से विकास बाधित हो रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अगर सरकार ने उनकी मांग पर गौर नहीं किया तो व्यापारी पूरे नगर से चुनाव बहिष्कार की अपील करेंगे।

इस अभियान में महामंत्री अश्वनी रौनियार, कोषाध्यक्ष धीरज जायसवाल, उपाध्यक्ष दीपक जायसवाल, उपाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता, संगठन मंत्री मनीष सोनी, नगर मंत्री निखिल रौनियार, उपाध्यक्ष साहब सिंह शेट्टी, उपाध्यक्ष इरफान अंसारी, उपाध्यक्ष राजोल अंसारी, उपाध्यक्ष अविनाश मद्धेशिया, सदस्य हरिलाल सोनी, शमीम अंसारी, टेनी शंकर चौधरी, मकसूद अंसारी और बुचन गुप्ता सहित कई व्यापारी मौजूद रहे।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!