Hindi Express News
  • 02/03/2026
  • Last Update 02/03/2026 5:45 pm
  • Lucknow

बाल मेले के रंग में रंगा ध्रुव नारायण पब्लिक स्कूल, छात्रों को मिला मंच, प्रतिभावान विद्यार्थियों का हुआ सम्मान

बाल मेले के रंग में रंगा ध्रुव नारायण पब्लिक स्कूल, छात्रों को मिला मंच, प्रतिभावान विद्यार्थियों का हुआ सम्मान

महराजगंज: ध्रुव नारायण पब्लिक स्कूल परिसर में 01 मार्च (रविवार) को भव्य बाल मेला एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन हर्षोल्लास, उत्साह और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में विद्यार्थियों की रचनात्मक सोच, कौशल और आत्मविश्वास की झलक स्पष्ट रूप से देखने को मिली।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ज्ञानेंद्र सिंह (विधायक, पनियरा) रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में वेद प्रकाश शुक्ला (ब्लॉक प्रमुख, पनियरा) एवं उमेश चंद जयसवाल (नगर पंचायत अध्यक्ष, पनियरा) उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि रहे पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन एवं माँ सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। इसके पश्चात विद्यालय परिसर में आयोजित बाल मेले का अवलोकन किया गया, जहाँ विद्यार्थियों ने खान-पान, खेल, विज्ञान व शैक्षणिक मॉडल, कला एवं हस्तशिल्प से जुड़े आकर्षक स्टॉल लगाकर सभी का ध्यान आकर्षित किया।

बाल मेले का मुख्य आकर्षण पश्चिम बंगाल से पधारे प्रसिद्ध जादूगर एस. कुमार का जादू शो रहा, जिसने बच्चों के साथ-साथ अभिभावकों को भी मंत्रमुग्ध कर दिया। तालियों की गड़गड़ाहट और बच्चों की मुस्कान ने पूरे माहौल को जीवंत बना दिया।

जादूगर एस. कुमार का शो बना आकर्षण

प्रतिभावान विद्यार्थियों को मिला सम्मान

इस अवसर पर शैक्षिक, सांस्कृतिक एवं अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को मुख्य एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाले छात्र-छात्राओं में अभिनंदन, अनुराग सहनी, आदिति गिरी, रितेश, दीपांजलि, आयंश, आस्था, अंशुमान, अम्बिका, आयुष यादव, आफ़ताब अली, शिवम् प्रजापति, आराधना, नमन, आयुशी, अनुराग सिंह, अंकुश, सुप्रिया यादव, विजेता सहनी, अरुण प्रजापति, सजिया खातून, सत्यम यादव, शिवांगी साहनी, करन साहनी, दिव्यांश त्रिपाठी, नजिया, प्रतिभा, हर्षिता, अनुष्का, उजाला, साहबान, शिवपाल एवं सत्यवान सहित अनेक विद्यार्थी शामिल रहे।

शिक्षकगण की सराहनीय भूमिका

कार्यक्रम की सफलता में विद्यालय परिवार का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर प्रबंधक ऊषा मिश्रा सहित विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का कुशल संचालन विद्यालय के निदेशक जीवेश मिश्रा द्वारा किया गया।

विद्यालय के संस्थापक ब्रजेन्द्र कुमार मिश्रा ने कहा कि बाल मेला जैसे आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ उनमें आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का विकास करते हैं। वहीं डिग्री कॉलेज के संस्थापक संजय कुमार मिश्रा ने विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर बनने और व्यवहारिक ज्ञान को अपनाने के लिए प्रेरित किया।

अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य अरुण राव ने सभी अतिथियों, अभिभावकों, शिक्षकगण एवं विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया। पूरे विद्यालय परिसर को रंग-बिरंगी सजावट से सजाया गया था और कार्यक्रम के दौरान वातावरण उल्लास व आनंद से परिपूर्ण रहा।

हिंदी एक्सप्रेस न्यूज़ उत्तर प्रदेश पर विशेष फ़ोकस के साथ चलने वाला एक विश्वसनीय डिजिटल समाचार मंच है। जो स्पष्ट व निष्पक्ष खबरों के लिए सदैव तत्पर रहता है। जनपद हो, प्रदेश हो या देश-विदेश, सच्ची खबरों को देखने के लिए हमारे साथ लगातार जुड़े रहिए।

Related Articles

error: Content is protected !!