Hindi Express News
  • August 22, 2026
  • Last Update August 17, 2026 8:12 AM
  • Lucknow

Kushinagar: वृद्धाश्रम में रंगों की खुशबू, नगर पालिका अध्यक्ष ने बुजुर्गों संग खेली होली, गूंजे खुशियों के गीत

Kushinagar: वृद्धाश्रम में रंगों की खुशबू, नगर पालिका अध्यक्ष ने बुजुर्गों संग खेली होली, गूंजे खुशियों के गीत

कुशीनगर: कसया स्थित वृद्धाश्रम में होली का पर्व इस वर्ष सेवा, संवेदना और उल्लास के अनूठे संगम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सुंदरकांड पाठ एवं हवन-पूजन से हुई, जिसके बाद रंग, अबीर और फूलों के बीच बुजुर्गों संग होली मिलन का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष किरन राकेश जायसवाल ने वृद्धजनों के साथ समय बिताकर उन्हें अपनापन और सम्मान दिया। उनके साथ रोटरी क्लब के संरक्षक वाहिद अली सहित समाजसेवी अजय, विजय, राजीव, अमित की टीम, विकास श्रीवास्तव, पप्पू पांडेय, भाजपा नेत्री रंजीता व उनकी टीम, वी-मार्ट की टीम, तथा आश्रम संचालिका रागनी समेत नगर के कई सम्मानित समाजसेवी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान बुजुर्गों के साथ फूलों और अबीर से होली खेली गई। फगुआ गीतों की मधुर धुनों पर माहौल आनंदमय हो उठा। वृद्धजनों के लिए फल, मिष्ठान और गुजिया का वितरण किया गया, जिससे उनके चेहरों पर विशेष खुशी और संतोष झलकता दिखा।

व्यस्त दिनचर्या के बावजूद सभी अतिथियों ने वृद्धाश्रम पहुंचकर बुजुर्गों को परिवार जैसा स्नेह दिया। वहीं बुजुर्गों ने भी उपस्थित सभी लोगों को आशीर्वाद देकर कार्यक्रम को भावनात्मक ऊंचाई प्रदान की। यह आयोजन सामाजिक सरोकार और मानवीय मूल्यों का सशक्त उदाहरण बनकर सामने आया, जहां होली के रंगों में सम्मान और करुणा की खुशबू घुली दिखी।

author

Related Articles

error: Content is protected !!