महराजगंज: शिक्षा जगत के लिए गर्व का क्षण तब आया जब रामरतन पी.जी. कॉलेज, रामपुर मंसूरगंज (महराजगंज) के विज्ञान संकाय अध्यक्ष डॉ. कमलेश कुमार को अंतरराष्ट्रीय मंच पर Best Teacher Award 2025 से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार उन्हें “World Education and Edtech Brand Councils Ratings International Conclave and Award – 2025” में प्रदान किया गया।
महाराष्ट्र के मुंबई स्थित रेडिसन होटल में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में मशहूर कलाकार और संस्था की ब्रांड एंबेसडर श्रीमती सुधा चंद्रन ने उन्हें सम्मानित किया। इस उपलब्धि से न केवल रामरतन पीजी कॉलेज, बल्कि पूरे महराजगंज जनपद में हर्ष और गर्व का माहौल है।
इस सफलता पर कॉलेज के प्रबंधक श्री रामचंद्र यादव, प्राचार्य डॉ. नागेश्वर सिंह, समेत कई शिक्षाविदों और समाजसेवियों ने डॉ. कुमार को शुभकामनाएं दीं।
बधाई देने वालों में डॉ. राजेश कुमार यादव, डॉ. दिनेश कुमार यादव, डॉ. योगेंद्र कुमार, डॉ. साधना विश्वकर्मा, लेफ्टिनेंट शत्रुघ्न यादव, राजेश यादव, प्रदीप कुमार, रवि प्रताप नागवंशी, वीर सिंह, अनूप कुमार गुप्ता, भवानी शंकर पांडेय, मनोज कुमार वर्मा, गणेश यादव, सुनील वर्मा, उमेश कुमार, किरण शर्मा, समृद्धि कुशवाहा, रीतिका यादव, कन्हैया लाल साहनी, प्रदीप तिवारी, ललिता चौरसिया और विवेक सिंह आदि शामिल रहे।
डॉ. कमलेश कुमार का यह सम्मान शिक्षा के क्षेत्र में उनके समर्पण और योगदान का प्रमाण है, जिसने महराजगंज जिले का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है।


