Hindi Express News
  • 02/03/2026
  • Last Update 01/03/2026 8:01 pm
  • Lucknow

चालक की चूक से 40 फिट नीचे नहर में गिरा ऑटो, सवारी बैठाने के दौरान हुआ हादसा, मची अफरा-तफरी

चालक की चूक से 40 फिट नीचे नहर में गिरा ऑटो, सवारी बैठाने के दौरान हुआ हादसा, मची अफरा-तफरी

महराजगंज: नौतनवा थाना क्षेत्र के मिश्रौलिया नहर चौराहे के समीप बुधवार शाम एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। सवारी बैठाने के लिए खड़े किए गए एक टेम्पू के अचानक आगे बढ़ जाने से वह करीब 40 फीट नीचे रोहिन नहर में जा पलटा। राहत की बात यह रही कि घटना के समय न तो चालक टेम्पू में मौजूद था और न ही कोई सवारी सवार थी।

मिली जानकारी के मुताबिक परसामलिक थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत महदेईया निवासी टेम्पू चालक मिश्रौलिया नहर रोड किनारे टेम्पू चालू हालत में छोड़कर सवारी बैठाने के लिए नीचे उतर गया। इसी दौरान चालक की लापरवाही के चलते टेम्पू गियर में ही आगे बढ़ गया और सीधे नहर में जा गिरा।

हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों का कहना था कि यदि टेम्पू में सवारियां होतीं तो बड़ी जनहानि हो सकती थी। देर शाम तक स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत कर टेम्पू को नहर से बाहर निकाला। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

Related Articles

error: Content is protected !!