Hindi Express News
  • 02/03/2026
  • Last Update 01/03/2026 8:01 pm
  • Lucknow

गाजियाबाद में सड़क सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग का बड़ा एक्शन, ओवरलोड वाहनों पर गिरी गाज, कई वाहन सीज

गाजियाबाद में सड़क सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग का बड़ा एक्शन, ओवरलोड वाहनों पर गिरी गाज, कई वाहन सीज

गाजियाबाद: सड़क हादसों में कमी लाने और यातायात को सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से परिवहन विभाग ने ओवरलोडिंग के विरुद्ध व्यापक प्रवर्तन अभियान चलाया। शासन के निर्देशों के तहत यह अभियान जनपद के प्रमुख मार्गों पर सख्ती के साथ लागू किया गया।

अभियान के दौरान अमित राजन राय, मनोज कुमार मिश्रा, राजेश्वर कुशवाहा तथा जीत बहादुर सिंह के नेतृत्व में गठित प्रवर्तन टीम ने मालवाहक और वाणिज्यिक वाहनों की सघन जांच की। जांच में क्षमता से अधिक भार लेकर चल रहे कई वाहन पकड़े गए, जिन पर नियमानुसार चालान किया गया। गंभीर उल्लंघन के मामलों में वाहनों को सीज कर दिया गया।

प्रवर्तन अधिकारियों ने बताया कि ओवरलोडिंग न केवल वाहन की तकनीकी क्षमता को प्रभावित करती है, बल्कि ब्रेक फेल होने, संतुलन बिगड़ने और गंभीर दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ा देती है। इसी को ध्यान में रखते हुए चालकों को मौके पर ही यातायात नियमों और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।

परिवहन विभाग ने स्पष्ट किया है कि इस तरह के विशेष अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे। नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन स्वामियों और चालकों के खिलाफ कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। विभाग ने सभी से अपील की है कि निर्धारित मानकों का पालन कर सुरक्षित और जिम्मेदार यातायात व्यवस्था में सहयोग करें।

author

Related Articles

error: Content is protected !!