Hindi Express News
  • 02/03/2026
  • Last Update 01/03/2026 8:01 pm
  • Lucknow

Crime News: आज़मगढ़ में खौफनाक वारदात, सात वर्षीय बालक की हत्या, बोरे में भरकर घर के पास लटकाया शव

Crime News: आज़मगढ़ में खौफनाक वारदात, सात वर्षीय बालक की हत्या, बोरे में भरकर घर के पास लटकाया शव

आज़मगढ़: जिले के सिधारी थाना क्षेत्र में एक खौफनाक वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। पठान टोला निवासी मुकर्रम अली का सात वर्षीय पुत्र शाजेब अली बुधवार को अचानक लापता हो गया था। परिजनों ने काफी खोजबीन के बाद जब उसका पता नहीं लगाया तो पुलिस से शिकायत की। आरोप है कि पुलिस ने 24 घंटे बाद कार्रवाई करने की बात कही। गुरुवार को बच्चे का शव उसी मोहल्ले के एक घर के गेट पर तार से बोरे में लटकता मिला।

मृतक शाजेब अली (फाइल)

इस दर्दनाक नजारे को देख परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। मृतक की मां रो-रोकर बोली कि “मेरे बेटे का कत्ल किया गया है। वह हमेशा कहता था कि बड़ा होकर पढ़-लिखकर देश की सेवा करेगा। अगर ऐसे ही कत्ल होते रहेंगे तो सिपाही कौन बनेगा।” परिजनों ने आरोप लगाया कि घटना में उसी युवक का हाथ है, जो अक्सर शाजेब को अपने साथ खेलने ले जाया करता था।

घटना के बाद ग्रामीणों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। हालात बिगड़ते देख पुलिस और पीएसी की भारी फोर्स मौके पर पहुंची और लोगों को समझाबुझाकर शांत कराया।

क्या बोले अधिकारी
एसपी आज़मगढ़ डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि बालक का शव बोरे में लटकता मिलने की सूचना पर फोरेंसिक टीम, डॉग स्क्वायड और सर्विलांस टीम को मौके पर भेजा गया। उग्र भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पांच थानों की पुलिस व पीएसी तैनात की गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिवार की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।

हिंदी एक्सप्रेस न्यूज़ उत्तर प्रदेश पर विशेष फ़ोकस के साथ चलने वाला एक विश्वसनीय डिजिटल समाचार मंच है। जो स्पष्ट व निष्पक्ष खबरों के लिए सदैव तत्पर रहता है। जनपद हो, प्रदेश हो या देश-विदेश, सच्ची खबरों को देखने के लिए हमारे साथ लगातार जुड़े रहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!