कुशीनगर: पुलिस उप महानिरीक्षक गोरखपुर परिक्षेत्र एस. चनप्पा की अध्यक्षता में सोमवार को पुलिस कार्यालय सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री संतोष कुमार मिश्रा, अपर पुलिस अधीक्षक श्री निवेश कटियार सहित जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारी, प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष एवं शाखा प्रभारियों ने प्रतिभाग किया।बैठक में आगामी नवरात्रि पर्व एवं त्यौहारों को शांतिपूर्ण व साम्प्रदायिक सौहार्द के वातावरण में संपन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। डीआईजी ने कहा कि शांति समितियों, संभ्रांत नागरिकों, डिजिटल वालंटियर्स व नागरिक सुरक्षा संगठन का सक्रिय सहयोग लिया जाए।
मुख्य बिंदु
अपराध नियंत्रण पर विशेष जोर: हत्या, लूट, डकैती, दुष्कर्म, दहेज हत्या, चोरी, वाहन चोरी जैसी घटनाओं पर रोक लगाते हुए प्रभावी कार्रवाई के निर्देश।
शातिर अपराधियों पर नकेल: टॉप-10 अपराधियों व जमानत पर बाहर आए अपराधियों पर कड़ी निगरानी।
नारी सुरक्षा: महिला अपराधों पर अंकुश, महिला हेल्पडेस्क, मिशन शक्ति व एंटी रोमियो स्क्वाड को सक्रिय करने के निर्देश।
गश्त और चेकिंग: मुख्य बाजार, चौराहे और हाईवे पर रात्रि गश्त और प्रभावी चेकिंग सुनिश्चित की जाए।
सोशल मीडिया मॉनिटरिंग: भ्रामक व गलत संदेश फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी।
जनसेवा पर जोर: थानों पर आने वाले फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनकर तत्काल समाधान करने के निर्देश।
विशेष निगरानी: अवैध शराब, मादक पदार्थों की तस्करी और पशु तस्करी पर पूर्ण रोक लगाने की हिदायत।
बैठक में IGRS पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का निष्पक्ष निस्तारण, लंबित विवेचनाओं को शीघ्र पूरा करने, गैंगस्टर एक्ट व अन्य गम्भीर मामलों में त्वरित कार्यवाही करने पर भी बल दिया गया।


