Hindi Express News
  • 02/03/2026
  • Last Update 01/03/2026 8:01 pm
  • Lucknow

महराजगंज में मछली पालक की आजीविका पर वार, पोखरी में जहर डालने का आरोप, पुलिस ने शुरू की जांच

महराजगंज में मछली पालक की आजीविका पर वार, पोखरी में जहर डालने का आरोप, पुलिस ने शुरू की जांच

महराजगंज: परसामलिक थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कोहरगड्डी में मछली पालन करने वाले किसान के साथ गंभीर वारदात सामने आई है। अज्ञात लोगों द्वारा निजी पोखरी में जहरीला पदार्थ मिलाए जाने से बड़ी संख्या में मछलियों की मौत हो गई, जिससे पीड़ित को लाखों रुपये का आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है।

कोहरगड्डी निवासी श्रीपति यादव पुत्र रामसुभग यादव ने स्थानीय पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उनकी पत्नी आरती देवी के नाम से दर्ज आराजी संख्या 135, 136 और 137 में स्थित निजी पोखरी में मछली पालन किया जा रहा था। पीड़ित के मुताबिक, बीती गुरुवार की रात किसी अज्ञात व्यक्ति अथवा व्यक्तियों ने पोखरी में जहर डाल दिया, जिसके असर से देखते ही देखते मछलियां मर गईं।

घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पीड़ित परिवार का कहना है कि मछली पालन उनकी आजीविका का प्रमुख साधन है और इस घटना से उन्हें भारी नुकसान हुआ है। उन्होंने दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

इस संबंध में परसामलिक थानाध्यक्ष अभय नारायण सिंह ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। पोखरी में जहर डालने वालों की पहचान कर कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

ग्रामीणों में आक्रोश: घटना से गांव में नाराज़गी है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मछली पालकों की सुरक्षा और तालाबों की निगरानी बढ़ाने की मांग की है।

author

Related Articles

error: Content is protected !!