Hindi Express News
  • June 11, 2026
  • Last Update June 10, 2026 11:53 AM
  • Lucknow

Bollywood News: नौवीं क्लास में शख्स ने एक्ट्रेस के सामने ही कर दिया था मास्टरबेट, जानिए सुरवीन चावला का ये डरावना अनुभव

Bollywood News: नौवीं क्लास में शख्स ने एक्ट्रेस के सामने ही कर दिया था मास्टरबेट, जानिए सुरवीन चावला का ये डरावना अनुभव

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस सुरवीन चावला इन दिनों अपनी नई वेब सीरीज ‘क्रिमिनल जस्टिस 4’ को लेकर सुर्खियों में हैं। इस सीरीज में उन्होंने एक अहम भूमिका निभाई है, जो जियो हॉटस्टार पर रिलीज हो चुकी है। सीरीज के प्रमोशन के दौरान सुरवीन ने मीडिया से बातचीत में अपने साथ हुए कुछ दर्दनाक अनुभव साझा किए, जिन्हें सुनकर हर कोई दंग रह गया।

बचपन का डरावना अनुभव

सुरवीन ने बताया कि जब वह नौवीं कक्षा में थीं, तब उनके साथ एक बेहद डरावना घटना हुई थी। उन्होंने कहा

“मैं घर के बाहर खेलने निकली थी। तभी एक आदमी साइकल से वहां आया और मुझे अपने पास बुलाने लगा। जब मैं उसकी तरफ बढ़ने लगी तो मैंने देखा कि वो अपनी पैंट से कुछ निकाल रहा था और साइकल पर बैठकर मास्टरबेट करने लगा। मैं तुरंत वहां से भाग गई। तब मुझे समझ नहीं आया कि वह क्या कर रहा था, लेकिन बहुत अजीब लगा।”

सुरवीन चावला ने बताया डरावना अनुभव

एक्ट्रेस ने बताया कि यह घटना उनके मन पर गहरा असर छोड़ गई। उन्होंने कहा

“ऐसी घटनाएं लड़कियों के दिमाग में डर और कन्फ्यूजन भर देती हैं। शायद उस वक्त समझ नहीं आता, लेकिन वो पल हमेशा के लिए दिमाग में बैठ जाता है।”

कास्टिंग काउच का सामना भी किया

सुरवीन ने आगे बताया कि करियर के शुरुआती दौर में उन्हें कास्टिंग काउच का भी सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा

“मुंबई के वेरा देसाई रोड पर एक डायरेक्टर से मीटिंग हुई थी। हमने काम को लेकर बातें कीं। जैसे ही मीटिंग खत्म हुई और मैं बाहर निकल रही थी, उसने मुझे गेट तक छोड़ा और झुककर किस करने की कोशिश की। मैंने तुरंत उसे धक्का दिया और वहां से चली गई।”

अब बोलने का वक्त आ गया है

सुरवीन ने कहा कि इंडस्ट्री में हो रहे ऐसे शोषण के खिलाफ खुलकर बोलने का समय आ गया है। उन्होंने कहा

“लोग मान लेते हैं कि काम पाने के लिए ये सब झेलना पड़ेगा, लेकिन ये बहुत गलत है। लड़कियों को हिम्मत दिखानी चाहिए और ऐसे लोगों का पर्दाफाश करना चाहिए, चाहे वो कितने भी बड़े नाम क्यों न हों।”

हिंदी एक्सप्रेस न्यूज़ उत्तर प्रदेश पर विशेष फ़ोकस के साथ चलने वाला एक विश्वसनीय डिजिटल समाचार मंच है। जो स्पष्ट व निष्पक्ष खबरों के लिए सदैव तत्पर रहता है। जनपद हो, प्रदेश हो या देश-विदेश, सच्ची खबरों को देखने के लिए हमारे साथ लगातार जुड़े रहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!