Hindi Express News
  • 02/03/2026
  • Last Update 01/03/2026 8:01 pm
  • Lucknow

जानिए कौन है भारत को 5 टी-20 वर्ल्डकप हराने वाला कप्तान, नाम जानकर चौंक जाएंगे आप

जानिए कौन है भारत को 5 टी-20 वर्ल्डकप हराने वाला कप्तान, नाम जानकर चौंक जाएंगे आप

मुंबई: भारत में टी-20 विश्व कप का आगाज साल 2007 से शुरू हुआ था। जब महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारतीय टीम ने पहली बार यह खिताब अपने नाम किया था। हालांकि उसके बाद भारतीय टीम का प्रदर्शन उतना अच्छा नहीं रहा। साल 2007 के बाद भारतीय टीम ने वर्ष 2024 में टी-20 वर्ल्ड कप जीता था।

ऐसे में आज हम अपने पाठकों को उन भारतीय कप्तानों के बारे में बताएंगे जिनकी कप्तानी में भारतीय टीम ने सबसे ज्यादा टी-20 वर्ल्ड कप हारा है। इस सूची में सबसे पहला नाम है पूर्व भारतीय कप्तान और कैप्टन कूल के नाम से जाने जाने वाले महेंद्र सिंह धोनी का, उनकी कप्तानी में भारतीय टीम ने सबसे ज्यादा बार टी-20 विश्व कप हारा है।

हम बता दें महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी के दौरान भारतीय टीम वर्ष 2009, 2010, 2012, 2014 और 2016 तक लगातार इस प्रारूप में वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम नहीं कर सकी। सीधे तौर पर कहा जाए तो धोनी ने भारत को अपनी कप्तानी में महज एक ही टी-20 विश्व कप में जीत दिलाई है।

उनकी ही कप्तानी में भारत पांच टी-20 विश्व कप हार गई। वर्ष 2016 के बाद टी-20 विश्व कप सीधे वर्ष 2021 में आयोजित हुआ था। उस समय भारत की कप्तानी भारतीय टीम के किंग कहे जाने वाले विराट कोहली के हाथों में थी। साल 2021 का टी-20 विश्व कप भी भारतीय टीम पूरी तरह हार गई थी।

इस तरह विराट कोहली की कप्तानी में भारतीय टीम एक टी-20 विश्व कप हारी है। बात करें साल 2022 के टी-20 विश्व कप की तो उस वक्त भारतीय टीम की कमान रोहित शर्मा ने संभाली थी। इस साल भी भारतीय टीम टी-20 विश्व कप का किताब जितने में कामयाब नहीं हो सकी थी।

हम बता दें कि इस तरह से रोहित शर्मा की कप्तानी में भी भारतीय टीम ने एक और टी-20 विश्व कप जीतने का मौका गंवा दिया। गौरतलब है कि रोहित शर्मा की ही कप्तानी में भारतीय टीम ने साल 2024 का टी-20 खिताब अपने नाम किया था। इसके साथ ही रोहित शर्मा टी-20 विश्व कप जीतने वाले दूसरे भारतीय कप्तान बन गए हैं।

editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!