कुशीनगर: उत्तर प्रदेश में कुशीनगर पुलिस ने एक बार फिर अपनी कार्यकुशलता और जनता के प्रति प्रतिबद्धता का परिचय दिया है। IGRS (जनसुनवाई) में कुशीनगर पुलिस ने लगातार तीसरी बार प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इस उपलब्धि के साथ जनपद ने 135 में से पूरे 135 अंक हासिल कर एक नया रिकॉर्ड स्थापित किया है, जो अब तक किसी अन्य जनपद के लिए दुर्लभ रहा है।
पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के कुशल नेतृत्व में सभी थाना प्रभारियों और आई जी आर एस सेल की तत्पर और प्रभावी कार्यवाही का यह परिणाम है। कुशीनगर पुलिस ने जनता की शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करते हुए प्रदेश में अपनी विशेष पहचान बनाई है।
विशेष रूप से पिछले दिसंबर माह में भी कुशीनगर पुलिस ने जनता की आवाज़ पर तुरंत कार्रवाई कर प्रदेश में नंबर-1 स्थान बनाए रखा था। कप्तान, थाना प्रभारी और समर्पित पुलिस कर्मियों के निरंतर प्रयासों से यह सफलता संभव हुई।
कुशीनगर पुलिस की यह उपलब्धि केवल अंक और पुरस्कार तक सीमित नहीं है। यह जनता और पुलिस के बीच भरोसा, पारदर्शिता और जवाबदेही का प्रतीक भी है। चाहे सेवा, सुरक्षा या विश्वास का मामला हो, कुशीनगर पुलिस हर मोर्चे पर तत्परता और गुणवत्ता के साथ कार्य कर रही है।
इस शानदार प्रदर्शन से यह स्पष्ट होता है कि कुशीनगर जनपद पुलिस न केवल वर्तमान में अव्वल है, बल्कि आने वाले समय में भी जनता की सेवा, सुरक्षा और भरोसे के क्षेत्र में लगातार उत्कृष्टता बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।


