Hindi Express News
  • 02/03/2026
  • Last Update 01/03/2026 8:01 pm
  • Lucknow

महराजगंज पुलिस की सख्ती: ड्रोन-चोर की अफवाह फैलाने वालों पर कार्रवाई, 16 लोग जेल भेजे गए

महराजगंज पुलिस की सख्ती: ड्रोन-चोर की अफवाह फैलाने वालों पर कार्रवाई, 16 लोग जेल भेजे गए

महराजगंज: पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना के निर्देश पर जनपद पुलिस ने ड्रोन-चोर से जुड़ी अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। बिना अनुमति ड्रोन कैमरा उड़ाना पूर्णतः प्रतिबंधित है और पकड़े जाने पर अब विधिक कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि ड्रोन से चोरी, जासूसी और अफवाह फैलाने की शिकायतों को गंभीरता से लिया जा रहा है। इसी क्रम में सोशल मीडिया पर एक्टिव अकाउंट्स की निगरानी की जा रही है। ड्रोन उड़ाने वालों की फोटो या वीडियो सामने आने पर तत्काल कार्रवाई होगी।

जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस ने चौपाल लगाकर लोगों को जागरूक किया। ग्रामीणों को बताया गया कि अफवाहों पर ध्यान न दें और यदि कहीं संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे तो तुरंत डायल 112 या नजदीकी थाने को सूचना दें।

अब तक पुलिस ने ड्रोन-चोर की अफवाह फैलाने के मामले में 02 अभियोग दर्ज कर 16 व्यक्तियों को जेल भेजा है। साथ ही जिन लोगों के पास ड्रोन कैमरे हैं, उन्हें अपने संबंधित थाने से संपर्क कर दिशा-निर्देश लेने को कहा गया है।

हिंदी एक्सप्रेस न्यूज़ उत्तर प्रदेश पर विशेष फ़ोकस के साथ चलने वाला एक विश्वसनीय डिजिटल समाचार मंच है। जो स्पष्ट व निष्पक्ष खबरों के लिए सदैव तत्पर रहता है। जनपद हो, प्रदेश हो या देश-विदेश, सच्ची खबरों को देखने के लिए हमारे साथ लगातार जुड़े रहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!