Hindi Express News
  • 02/03/2026
  • Last Update 01/03/2026 8:01 pm
  • Lucknow

खलीलाबाद में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, तीन जिलों के संयुक्त टीम की छापेमारी, आरा मशीन सीज

खलीलाबाद में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, तीन जिलों के संयुक्त टीम की छापेमारी, आरा मशीन सीज

संतकबीरनगर: खलीलाबाद क्षेत्र में अवैध लकड़ी तस्करी के खिलाफ वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की। गोरखपुर, कैंपियरगंज और संतकबीरनगर की संयुक्त टीम ने मोहद्दीनपुर स्थित प्रधान आरा मशीन पर छापेमारी कर सात बोटा कीमती साखू की लकड़ी बरामद की। मौके पर ही आरा मशीन को सीज कर दिया गया।

डीएफओ हरकेश नारायण यादव ने बताया कि आरा मशीन के खिलाफ लंबे समय से अवैध लकड़ी कटान और भंडारण की शिकायतें मिल रही थीं। संयुक्त कार्रवाई में लकड़ी बरामद होने के बाद आरा मशीन का पंजीकरण निरस्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

इस कार्रवाई से स्थानीय स्तर पर हड़कंप मच गया है और वन माफियाओं को सख्त संदेश मिला है कि विभाग अब अवैध कटान और तस्करी पर किसी तरह की ढिलाई नहीं बरतेगा।

हिंदी एक्सप्रेस न्यूज़ उत्तर प्रदेश पर विशेष फ़ोकस के साथ चलने वाला एक विश्वसनीय डिजिटल समाचार मंच है। जो स्पष्ट व निष्पक्ष खबरों के लिए सदैव तत्पर रहता है। जनपद हो, प्रदेश हो या देश-विदेश, सच्ची खबरों को देखने के लिए हमारे साथ लगातार जुड़े रहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!