Hindi Express News
  • June 11, 2026
  • Last Update June 10, 2026 11:53 AM
  • Lucknow

दाऊद इब्राहिम को लेकर ममता कुलकर्णी ने दे दिया विवादित बयान, मच गया बवाल, सोशल मीडिया पर गरमाई बहस

दाऊद इब्राहिम को लेकर ममता कुलकर्णी ने दे दिया विवादित बयान, मच गया बवाल, सोशल मीडिया पर गरमाई बहस

गोरखपुर: बॉलीवुड अभिनेत्री ममता कुलकर्णी एक बार फिर सुर्खियों में हैं। हाल ही में गोरखपुर में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम को लेकर ऐसा बयान दिया, जिसने राजनीतिक और सामाजिक हलकों में हलचल मचा दी है।

ममता कुलकर्णी ने कहा कि “दाऊद इब्राहिम आतंकवादी नहीं है और उसका बम धमाकों या किसी आतंकी साजिश से कोई संबंध नहीं रहा है।” उन्होंने दावा किया कि वर्षों से मीडिया और कुछ राजनीतिक ताकतों ने दाऊद को गलत तरीके से पेश किया है। अभिनेत्री ने कहा कि किसी पर भी आरोप केवल साक्ष्यों के आधार पर साबित होने चाहिए, न कि प्रचार या राजनीतिक स्वार्थ के चलते।

उनके इस बयान ने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है- कुछ लोगों ने इसे “अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता” बताया, तो कई संगठनों ने इसे “भड़काऊ और विवादित” करार दिया।

गोरखपुर प्रशासन ने इस बयान का संज्ञान लिया है। अधिकारियों ने कहा कि अगर कोई वीडियो साक्ष्य या शिकायत मिलती है, जिसमें सांप्रदायिक तनाव या कानून-व्यवस्था भंग करने वाली बातें हों, तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

धर्म और निजी जीवन पर खुलकर बोलीं ममता
ममता कुलकर्णी ने यह भी कहा कि उन्होंने जीवन में कभी शादी नहीं की। 2013 में उनके इस्लाम धर्म अपनाने की खबरों पर उन्होंने स्पष्ट किया कि “अगर मैंने धर्म बदला भी हो तो यह मेरा व्यक्तिगत निर्णय है।”

1990 के दशक की चर्चित अभिनेत्री ममता कुलकर्णी अब अध्यात्म की राह पर हैं। 2025 में प्रयागराज महाकुंभ के दौरान उन्होंने संन्यास लिया और किन्नर अखाड़ा की महामंडलेश्वर बन गईं। अब वे “श्री यामाई ममता नंद गिरि” के नाम से जानी जाती हैं और मानव सेवा को समर्पित जीवन जी रही हैं।

हिंदी एक्सप्रेस न्यूज़ उत्तर प्रदेश पर विशेष फ़ोकस के साथ चलने वाला एक विश्वसनीय डिजिटल समाचार मंच है। जो स्पष्ट व निष्पक्ष खबरों के लिए सदैव तत्पर रहता है। जनपद हो, प्रदेश हो या देश-विदेश, सच्ची खबरों को देखने के लिए हमारे साथ लगातार जुड़े रहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!