Hindi Express News
  • August 22, 2026
  • Last Update August 17, 2026 8:12 AM
  • Lucknow

Kushinagar News: मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक की संदिग्ध परिस्थितयों में मौत, गांव में सनसनी, सिर पर गंभीर चोट के निशान

Kushinagar News: मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक की संदिग्ध परिस्थितयों में मौत, गांव में सनसनी,  सिर पर गंभीर चोट के निशान

कुशीनगर: जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत बसडिला बुजुर्ग में एक मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची तमकुहीराज पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल कुशीनगर भेज दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान अमरेश गोंड पुत्र गोढउल गोंड (उम्र लगभग 25 वर्ष) के रूप में हुई है। अमरेश मानसिक रूप से विक्षिप्त बताया जा रहा है। वह अपने परिवार के साथ रहता था। परिवार में तीन बहनें और पांच भाई हैं, जिनमें अमरेश तीसरे नंबर पर था। परिवार के सभी भाई-बहन विवाहित हैं, केवल अमरेश अविवाहित था।

बताया जा रहा है कि सोमवार 15 दिसंबर की रात परिजन अमरेश को भोजन के लिए खोज रहे थे। काफी देर तक कोई पता नहीं चलने पर परिजन घर की छत पर पहुंचे, जहां अमरेश पीठ के बल गिरा हुआ मिला।

उसके सिर के पिछले हिस्से से खून बह रहा था और वह अचेत अवस्था में पड़ा था। परिजनों ने तत्काल 108 एंबुलेंस को सूचना दी और उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तमकुहीराज ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इसके बाद परिजन शव को घर ले आए। इसी दौरान किसी ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पाकर तमकुहीराज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक पूछताछ व जांच के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।

author

Related Articles

error: Content is protected !!