Hindi Express News
  • July 15, 2026
  • Last Update July 14, 2026 10:20 PM
  • Lucknow

कुशीनगर में सुबह-सुबह आयकर विभाग की दस्तक, प्रॉपर्टी डीलर के ठिकानों पर कार्रवाई से मचा हडकंप, पढ़िए पूरी ख़बर

कुशीनगर में सुबह-सुबह आयकर विभाग की दस्तक, प्रॉपर्टी डीलर के ठिकानों पर कार्रवाई से मचा हडकंप, पढ़िए पूरी ख़बर

कुशीनगर: जनपद में मंगलवार सुबह इनकम टैक्स विभाग की कार्रवाई से हड़कंप मच गया। प्रॉपर्टी कारोबार से जुड़े रेड हिल्स ग्रुप के मालिक आलमगीर अंसारी के आवास और कार्यालय पर एक साथ छापेमारी की गई। यह कार्रवाई कसया थाना क्षेत्र के पंडित दीनदयाल नगर स्थित रेड हिल्स ग्रुप के कार्यालय तथा मल्लुडीह स्थित उनके आवास पर की जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, 16 दिसंबर की सुबह तड़के इनकम टैक्स विभाग की दो टीमें एक साथ दोनों स्थानों पर पहुंचीं और जांच शुरू की। छापेमारी के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और किसी भी बाहरी व्यक्ति को अंदर जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है। अधिकारी जरूरी दस्तावेजों, फाइलों और इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड की गहनता से जांच कर रहे हैं।

रेड हिल्स ग्रुप जनपद में जमीन के खरीद-बिक्री और प्रॉपर्टी डेवलपमेंट के व्यवसाय से जुड़ा हुआ है। इस अचानक हुई कार्रवाई से स्थानीय व्यापारियों, प्रॉपर्टी डीलरों और ग्रुप से जुड़े लोगों में खलबली मच गई है। पूरे नगर के साथ-साथ जनपद भर में इस कार्रवाई को लेकर चर्चाओं का दौर जारी है।

हालांकि, इनकम टैक्स विभाग के अधिकारी फिलहाल जांच को गोपनीय बताते हुए किसी भी प्रकार की आधिकारिक जानकारी देने से परहेज कर रहे हैं। छापेमारी की कार्रवाई देर शाम तक जारी रहने की संभावना जताई जा रही है। कार्रवाई के निष्कर्ष सामने आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

author

Related Articles

error: Content is protected !!