Hindi Express News
  • August 22, 2026
  • Last Update August 17, 2026 8:12 AM
  • Lucknow

महराजगंज जिला कारागार में बंद दुष्कर्म आरोपी की मौत, मचा हड़कंप, इलाज और लापरवाही को उठे लेकर सवाल

महराजगंज जिला कारागार में बंद दुष्कर्म आरोपी की मौत, मचा हड़कंप, इलाज और लापरवाही को उठे लेकर सवाल

महराजगंज: जिला कारागार में न्यायिक हिरासत में बंद एक कैदी की मौत से प्रशासनिक महकमे में हलचल मच गई है। मृतक की पहचान हरिवंश पुत्र बुद्धिराम, उम्र लगभग 42 वर्ष, निवासी ग्राम सेमरहवा, तहसील नौतनवा के रूप में हुई है। वह बीते करीब छह महीनों से दुष्कर्म के एक मामले में जिला जेल में निरुद्ध था।

मिली जानकारी के मुताबिक, 12 दिसंबर को कैदी की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी। जेल प्रशासन उसे तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक जांच के बाद दवाएं दीं और स्थिति सामान्य बताते हुए वापस जेल भेज दिया। इसके बाद उसकी तबीयत को लेकर जेल प्रशासन ने निगरानी जारी रखी, लेकिन मंगलवार की सुबह अचानक उसकी हालत दोबारा गंभीर हो गई।

तबीयत बिगड़ने पर उसे फिर से जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे गंभीर अवस्था में भर्ती किया। उपचार के दौरान कुछ ही समय बाद उसकी मौत हो गई। इस घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल और जेल प्रशासन में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

मौत के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, जिससे मृत्यु के कारणों की पुष्टि हो सके। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और जेल प्रशासन से कैदी के इलाज, मेडिकल परीक्षण और अन्य संबंधित दस्तावेजों की जानकारी जुटाई जा रही है। साथ ही मृतक के परिजनों को भी घटना की जानकारी दे दी गई है।

इस घटना के बाद जिला जेल में बंद कैदियों की स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों पर स्थिति स्पष्ट होगी। यदि जांच में किसी भी स्तर पर लापरवाही सामने आती है, तो जिम्मेदारों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी एक्सप्रेस न्यूज़ उत्तर प्रदेश पर विशेष फ़ोकस के साथ चलने वाला एक विश्वसनीय डिजिटल समाचार मंच है। जो स्पष्ट व निष्पक्ष खबरों के लिए सदैव तत्पर रहता है। जनपद हो, प्रदेश हो या देश-विदेश, सच्ची खबरों को देखने के लिए हमारे साथ लगातार जुड़े रहिए।

Related Articles

error: Content is protected !!