Hindi Express News
  • July 15, 2026
  • Last Update July 14, 2026 10:20 PM
  • Lucknow

Maharajganj News: नवविवाहित युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, फांसी से लटका मिला शव, परिजनों में कोहराम

Maharajganj News: नवविवाहित युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, फांसी से लटका मिला शव, परिजनों में कोहराम

महराजगंज: पनियरा थाना क्षेत्र के महुअवा शुक्ल में मंगलवार की सुबह एक दुखद घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी। 22 वर्षीय दीपक वर्मा का शव उसके कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी से लटका मिला।

घटना की जानकारी मृतक के पिता सोनू वर्मा को तब हुई जब उन्होंने दीपक को सुबह जगाने की कोशिश की। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद होने के कारण परिजनों ने खिड़की से झांककर देखा और शव की स्थिति देख कर तत्काल पुलिस को सूचना दी।

यह भी पढ़ें: NEET छात्र हत्याकांड: सीएम योगी ने दीपक गुप्ता के परिजनों से की मुलाकात, दी 5 लाख रुपए की आर्थिक सहायता

परिजनों ने तुरंत दरवाजा तोड़कर दीपक का शव बाहर निकाला। पनियरा थाना पुलिस और डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल की पूरी जांच की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

दीपक वर्मा की शादी इसी साल मई में हुई थी। उसकी पत्नी करिश्मा हाल ही में मायके गई थीं। मृतक दो भाइयों में बड़ा थे, उसका छोटा भाई गोलू और एक बहन ज्योति है। दीपक इलाहाबाद चौराहे पर शराब भट्टी के पास चिखना की दुकान चलाता था और नवरात्र के बाद बिरयानी की दुकान खोलने की योजना बना रहा था।

इस मामले में पनियरा थाना अध्यक्ष आशीष कुमार सिंह ने बताया कि शव की संदिग्ध स्थिति और आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। पुलिस परिवार और आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है ताकि घटना के पीछे की वास्तविक वजह सामने आ सके।

हिंदी एक्सप्रेस न्यूज़ उत्तर प्रदेश पर विशेष फ़ोकस के साथ चलने वाला एक विश्वसनीय डिजिटल समाचार मंच है। जो स्पष्ट व निष्पक्ष खबरों के लिए सदैव तत्पर रहता है। जनपद हो, प्रदेश हो या देश-विदेश, सच्ची खबरों को देखने के लिए हमारे साथ लगातार जुड़े रहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!