Hindi Express News
  • 02/03/2026
  • Last Update 01/03/2026 8:01 pm
  • Lucknow

पनियरा थानाध्यक्ष ने किया पटाखा दुकानों का निरीक्षण, बिना अनुमति बिक्री पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी

पनियरा थानाध्यक्ष ने किया पटाखा दुकानों का निरीक्षण, बिना अनुमति बिक्री पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी

महराजगंज: दीपावली पर्व के मद्देनज़र सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बुधवार को पनियरा थानाध्यक्ष आशीष कुमार सिंह ने क्षेत्र के विभिन्न बाजारों में पटाखा के दुकानों का निरीक्षण किया। उन्होंने मुजरी, गांगी बाजार और खुटहा में स्थित दुकानों का बारीकी से जायजा लिया और सुरक्षा मानकों की जांच की।

निरीक्षण के दौरान थानाध्यक्ष ने दुकानदारों को स्पष्ट निर्देश दिया कि बिना प्रशासनिक अनुमति के कोई भी व्यक्ति पटाखों की बिक्री नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि दुकान लगाने से पहले संबंधित व्यक्ति को एसडीएम कार्यालय से आवश्यक अनुमति प्राप्त करनी होगी।

थानाध्यक्ष ने चेतावनी दी कि दीपावली के दौरान अवैध रूप से पटाखों की बिक्री या भंडारण करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्होंने दुकानदारों को अग्निशमन उपकरण पास में रखने, बच्चों को पटाखों से दूर रखने और सुरक्षा के सभी मानकों का पालन करने की सलाह दी।

उन्होंने आमजन से अपील की कि केवल लाइसेंसधारी दुकानों से ही पटाखे खरीदें और उन्हें सुरक्षित वातावरण में ही जलाएं। निरीक्षण के दौरान पुलिस टीम भी मौजूद रही।

हिंदी एक्सप्रेस न्यूज़ उत्तर प्रदेश पर विशेष फ़ोकस के साथ चलने वाला एक विश्वसनीय डिजिटल समाचार मंच है। जो स्पष्ट व निष्पक्ष खबरों के लिए सदैव तत्पर रहता है। जनपद हो, प्रदेश हो या देश-विदेश, सच्ची खबरों को देखने के लिए हमारे साथ लगातार जुड़े रहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!