Hindi Express News
  • 02/03/2026
  • Last Update 01/03/2026 8:01 pm
  • Lucknow

आगामी पर्वों को लेकर परसामलिक थाना में पीस कमेटी की बैठक, भाईचारे और आपसी सौहार्द की अपील

आगामी पर्वों को लेकर परसामलिक थाना में पीस कमेटी की बैठक, भाईचारे और आपसी सौहार्द की अपील

महराजगंज: आगामी पर्व महाशिवरात्रि, ईद-उल-फितर और होली को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से शुक्रवार को परसामलिक थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता क्षेत्राधिकारी अंकुर गौतम ने की।

बैठक के दौरान क्षेत्राधिकारी ने सभी समुदायों के लोगों से आपसी भाईचारे, संयम और सहयोग के साथ त्योहार मनाने की अपील की। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि पर्वों के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी व्यक्ति द्वारा शांति भंग करने, अफवाह फैलाने या सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास किया गया, तो पुलिस सख्ती से कार्रवाई करेगी।

उन्होंने नागरिकों से अपील की कि त्योहारों के दौरान यदि कहीं भी संदिग्ध गतिविधि, विवाद या अराजकता की स्थिति दिखाई दे, तो इसकी सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस को दें, ताकि समय रहते स्थिति को नियंत्रित किया जा सके। क्षेत्राधिकारी ने भरोसा दिलाया कि त्योहारों में खलल डालने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

थानाध्यक्ष अभय नारायण सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र में लगभग 36 स्थानों पर जुमे की नमाज अदा की जाती है। ऐसे में सभी समुदायों का सहयोग अत्यंत आवश्यक है, जिससे सभी पर्व शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाए जा सकें।

बैठक में वरिष्ठ उपनिरीक्षक महेंद्र सिंह, उपनिरीक्षक रामजीत, अनिल यादव, त्रिपुरारी यादव, सुमित कुमार मिश्र, अकबर खान, दुर्गा मिश्र, अब्बास खान, देव प्रसाद, राजू पासवान सहित क्षेत्र के संभ्रांत नागरिक, जनप्रतिनिधि और पीस कमेटी के सदस्य मौजूद रहे।

हिंदी एक्सप्रेस न्यूज़ उत्तर प्रदेश पर विशेष फ़ोकस के साथ चलने वाला एक विश्वसनीय डिजिटल समाचार मंच है। जो स्पष्ट व निष्पक्ष खबरों के लिए सदैव तत्पर रहता है। जनपद हो, प्रदेश हो या देश-विदेश, सच्ची खबरों को देखने के लिए हमारे साथ लगातार जुड़े रहिए।

Related Articles

error: Content is protected !!