Hindi Express News
  • August 22, 2026
  • Last Update August 17, 2026 8:12 AM
  • Lucknow

गाजियाबाद में पुलिस का मेगा सर्च ऑपरेशन, संवेदनशील इलाकों में छापेमारी से अपराधियों में मचा हड़कंप

गाजियाबाद में पुलिस का मेगा सर्च ऑपरेशन, संवेदनशील इलाकों में छापेमारी से अपराधियों में मचा हड़कंप

गाजियाबाद: गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट द्वारा अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे सख्त अभियान के तहत मंगलवार को लोनी और ट्रोनिका सिटी क्षेत्र में व्यापक मेगा सर्च ऑपरेशन चलाया गया। यह अभियान पुलिस उपायुक्त (ग्रामीण) सुरेंद्र नाथ तिवारी के नेतृत्व में संचालित हुआ, जिसमें भारी संख्या में पुलिस बल, स्थानीय इंटेलिजेंस और पीएसी के जवान शामिल रहे।

पुलिस छावनी में तब्दील हुआ क्षेत्र

अभियान का मुख्य केंद्र ट्रोनिका सिटी थाना क्षेत्र का ग्राम अगरौला तथा लोनी थाना क्षेत्र का ग्राम खड़खड़ी रहा। इन संवेदनशील इलाकों में सघन तलाशी अभियान चलाकर संदिग्ध ठिकानों और व्यक्तियों की गहन जांच की गई। ऑपरेशन के दौरान पूरे क्षेत्र को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया, जिससे आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य अपराधों की रोकथाम, असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाना और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखना है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस की पैनी नजर रही और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

डीसीपी ग्रामीण सुरेंद्र नाथ तिवारी ने मीडिया को बताया कि उत्तर प्रदेश शासन की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत अपराध और अपराधियों के प्रति किसी भी प्रकार की नरमी नहीं बरती जाएगी। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी और इस प्रकार के औचक अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।

author

Related Articles

error: Content is protected !!