Hindi Express News
  • 02/03/2026
  • Last Update 01/03/2026 8:01 pm
  • Lucknow

Bulandshahr News: ऑनलाइन ठगी का शिकार बने पीड़ित को मिली राहत, रामघाट पुलिस ने लौटाए 80 हजार

Bulandshahr News: ऑनलाइन ठगी का शिकार बने पीड़ित को मिली राहत, रामघाट पुलिस ने लौटाए 80 हजार

बुलंदशहर: जनपद में साइबर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण और पीड़ितों को त्वरित राहत दिलाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह स्वयं प्रतिदिन ऑनलाइन ठगी से जुड़ी घटनाओं की समीक्षा कर रहे हैं। इसी क्रम में सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि साइबर ठगी के मामलों में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई कर पीड़ितों की धनराशि वापस कराई जाए।

इसी दिशा में बुधवार को संजय चौधरी पुत्र गिरिराज सिंह, निवासी ग्राम धारकपुर, थाना रामघाट, जनपद बुलंदशहर ने एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में बताया गया कि अज्ञात साइबर ठगों द्वारा उनके बैंक खाते से 80,000 रुपये की ऑनलाइन ठगी कर ली गई है। इस संबंध में ऑनलाइन साइबर फ्रॉड शिकायत संख्या 33104250045914 पंजीकृत की गई।

शिकायत प्राप्त होते ही थाना रामघाट की साइबर हेल्प डेस्क ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अथक प्रयासों के बाद पीड़ित की पूरी धनराशि 80,000 रुपये उसके बैंक खाते में वापस करा दी। रकम वापस मिलने पर पीड़ित ने थाना रामघाट पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए उनकी भूरि-भूरि प्रशंसा की।

इस सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी संदीप सिंह, कंप्यूटर ऑपरेटर हरीश कुमार तथा का. ध्रुव कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

सावधान रहें:

किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ अपना खाता नंबर, पिन, ओटीपी, सीवीवी नंबर आदि साझा न करें।

यदि खाते से धोखाधड़ी से पैसा निकल जाए तो तुरंत 1930 पर कॉल करें या एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं।

Related Articles

error: Content is protected !!