Hindi Express News
  • August 22, 2026
  • Last Update August 17, 2026 8:12 AM
  • Lucknow

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक, जनता हित में प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक, जनता हित में प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश

गाजियाबाद: महात्मा गांधी सभागार, कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मॉंदड़ की अध्यक्षता में राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कर-करेत्तर, एंटी भूमाफिया कार्य, सरकारी संपत्ति पर अवैध कब्जों, दैवीय आपदा तैयारी, मॉकड्रिल योजना, राष्ट्रीय राजमार्ग से संबंधित जानकारी, शिकायत निवारण और जनकल्याणकारी योजनाओं की स्थिति पर विस्तार से चर्चा हुई।

बैठक में मौजूद अधिकारी

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि तहसील स्तर पर नियमित साप्ताहिक समीक्षा की जाए और राजस्व संग्रह तथा प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाने और पेशेवर कब्जाधारियों के खिलाफ एंटी भूमाफिया अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई करने का आदेश दिया।

इसके अलावा जिलाधिकारी ने खाद्य सुरक्षा पर जोर देते हुए कहा कि मिलावट वाले खाद्य पदार्थों की अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना, फार्मर रजिस्ट्री और फैमिली आईडी सहित अन्य योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार कर लाभार्थियों से आवेदन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जनता दर्शन के दौरान आमजन से सौहार्दपूर्ण व्यवहार और उनकी समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण करने पर भी बल दिया गया।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, विभिन्न एडीएम, सिटी मजिस्ट्रेट, उप-जिलाधिकारी और संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

author

Related Articles

error: Content is protected !!