Hindi Express News
  • 02/03/2026
  • Last Update 01/03/2026 8:01 pm
  • Lucknow

गाजियाबाद में लूट-स्नैचिंग गैंग का पर्दाफाश- मुठभेड़ में एक बदमाश घायल, दो गिरफ्तार

गाजियाबाद में लूट-स्नैचिंग गैंग का पर्दाफाश- मुठभेड़ में एक बदमाश घायल, दो गिरफ्तार

गाजियाबाद: कविनगर पुलिस ने लूट और स्नैचिंग की वारदातों को अंजाम देने वाले दो बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ में एक बदमाश दिनेश उर्फ राहुल उर्फ मोनू (24) के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया, जबकि उसका साथी पंकज (27) निवासी दौलतपुरा को मौके से ही दबोच लिया गया। पुलिस ने उनके कब्जे से दो तमंचे, लूटी हुई चैन के टुकड़े और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की है।

एसीपी सूर्यबली मौर्य ने बताया कि शनिवार सुबह गोविंदपुरम टंकी के पास पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध बाइक को रोकने का प्रयास किया गया। रोकने पर बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से दिनेश घायल हो गया, जिसे संयुक्त जिला चिकित्सालय संजय नगर में भर्ती कराया गया।

पूछताछ में बदमाशों ने क्षेत्र में हुई कई लूट और स्नैचिंग घटनाओं का खुलासा किया। दिनेश और पंकज ने स्वीकार किया कि करीब छह दिन पहले संजयनगर अस्पताल यू-टर्न के पास सुबह एक महिला की चैन झपट्टा मारकर छीनी थी और करीब 16 दिन पहले गोविंदपुरम में एक व्यक्ति से चैन लूटी थी। इसके अलावा राह चलते लोगों से मोबाइल भी छीनते थे। शनिवार को भी वे लूट की वारदात को अंजाम देने निकले थे।

आरोपियों ने बताया कि उनके गैंग के पांच सदस्य पहले ही 11 नवंबर को गिरफ्तार हो चुके हैं। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

हिंदी एक्सप्रेस न्यूज़ उत्तर प्रदेश पर विशेष फ़ोकस के साथ चलने वाला एक विश्वसनीय डिजिटल समाचार मंच है। जो स्पष्ट व निष्पक्ष खबरों के लिए सदैव तत्पर रहता है। जनपद हो, प्रदेश हो या देश-विदेश, सच्ची खबरों को देखने के लिए हमारे साथ लगातार जुड़े रहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!