Hindi Express News
  • 02/03/2026
  • Last Update 01/03/2026 8:01 pm
  • Lucknow

विश्व कप चैंपियन को सलाम: बीआरएम स्कूल में बाल दिवस पर खेल प्रतियोगिता, नारी शक्ति पर हुई प्रेरक चर्चा

विश्व कप चैंपियन को सलाम: बीआरएम स्कूल में बाल दिवस पर खेल प्रतियोगिता, नारी शक्ति पर हुई प्रेरक चर्चा

कुशीनगर: तमकुहीराज तहसील क्षेत्र के सलेमगढ़ बाजार स्थित बीआरएम स्कूल में 4 नवंबर को बाल दिवस के उपलक्ष्य में खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यालय प्रबंधन के राजन कुमार मिश्रा ने बच्चों को संबोधित करते हुए नारी शक्ति और खेल भावना पर प्रेरक विचार साझा किए।

राजन मिश्रा ने कहा कि देश की बेटियाँ अब किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। उन्होंने रविवार की रात मुंबई में दक्षिण अफ्रीका को हराकर विश्व कप चैंपियन बनी भारतीय महिला क्रिकेट टीम का उदाहरण देते हुए कहा कि “हम भारतीय किसी से कमजोर नहीं हैं, हर कठिनाई को पार कर सकते हैं। महिला टीम ने अपने प्रदर्शन से पूरे विश्व में भारत का मान बढ़ाया है।”

उन्होंने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि शेफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा और पूरी भारतीय टीम ने यह सिद्ध कर दिया है कि दृढ़ संकल्प और मेहनत से हर मुकाम हासिल किया जा सकता है। मिश्रा ने कहा कि बेटियों को अब पहचान की जरूरत नहीं, उन्हें सिर्फ अवसर और प्रोत्साहन चाहिए।

इस अवसर पर उन्होंने विद्यालय और आसपास के अन्य स्कूलों से आए बच्चों को संदेश दिया कि पढ़ाई के साथ खेल में भी आगे बढ़ें। जो प्रतिभागी असफल हुए हैं, वे और मेहनत करें ताकि अगली बार सफलता उनके कदम चूमे। प्रतियोगिता में सभी शिक्षकगण व विद्यालय परिवार के सदस्य मौजूद रहे।

हिंदी एक्सप्रेस न्यूज़ उत्तर प्रदेश पर विशेष फ़ोकस के साथ चलने वाला एक विश्वसनीय डिजिटल समाचार मंच है। जो स्पष्ट व निष्पक्ष खबरों के लिए सदैव तत्पर रहता है। जनपद हो, प्रदेश हो या देश-विदेश, सच्ची खबरों को देखने के लिए हमारे साथ लगातार जुड़े रहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!