Hindi Express News
  • 02/03/2026
  • Last Update 01/03/2026 8:01 pm
  • Lucknow

Bollywood News: बॉम्बे हाईकोर्ट ने नहीं दी विदेश जाने की इजाजत, शिल्पा शेट्टी ने रद्द की अपनी यात्रा, जानिए पूरा मामला

Bollywood News: बॉम्बे हाईकोर्ट ने नहीं दी विदेश जाने की इजाजत, शिल्पा शेट्टी ने रद्द की अपनी यात्रा, जानिए पूरा मामला

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी को 60 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी मामले में चल रही जांच के बीच बॉम्बे हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। अदालत ने शिल्पा को विदेश यात्रा की अनुमति देने से इनकार कर दिया है, जिसके बाद एक्ट्रेस को अपनी विदेश यात्रा रद्द करनी पड़ी।

विदेश यात्रा की योजना रद्द
एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, गुरुवार को शिल्पा शेट्टी के वकील ने बॉम्बे हाईकोर्ट को बताया कि अभिनेत्री अब अपनी विदेश यात्रा की योजना को आगे नहीं बढ़ाएंगी। अदालत ने शिल्पा और उनके पति राज कुंद्रा के खिलाफ जारी लुकआउट सर्कुलर (LOC) को अस्थायी रूप से निलंबित करने से भी इनकार कर दिया था।

क्या है मामला
मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने एक गंभीर वित्तीय धोखाधड़ी की जांच के तहत शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया था। यह दंपति विदेश यात्रा करने के लिए इस सर्कुलर को अस्थायी रूप से निलंबित करवाना चाहता था, लेकिन अदालत ने उनकी याचिका को खारिज कर दिया।

गौरतलब है कि अगस्त महीने में शिल्पा शेट्टी, राज कुंद्रा और एक अन्य व्यक्ति पर एक व्यवसायी से 60 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी करने का आरोप लगाया गया था। जांच अभी जारी है, ऐसे में अदालत ने किसी भी प्रकार की रियायत देने से इनकार कर दिया।

हिंदी एक्सप्रेस न्यूज़ उत्तर प्रदेश पर विशेष फ़ोकस के साथ चलने वाला एक विश्वसनीय डिजिटल समाचार मंच है। जो स्पष्ट व निष्पक्ष खबरों के लिए सदैव तत्पर रहता है। जनपद हो, प्रदेश हो या देश-विदेश, सच्ची खबरों को देखने के लिए हमारे साथ लगातार जुड़े रहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!